{"_id":"5964d4f84f1c1b745d8b4676","slug":"internet-banned-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा पर हमले के बाद J&K में मोबाइल इंटरनेट बैन, लोगों को परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा पर हमले के बाद J&K में मोबाइल इंटरनेट बैन, लोगों को परेशानी
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Tue, 11 Jul 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में इंटरनेट पर रोक
- फोटो : Demo Photo
कश्मीर में आतंकियों द्वारा अमरनाथ जाने वाले यात्रियों को निशाना बनाए जाने के बाद राज्य सरकार की ओर से जम्मू क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं बंद किए जाने पर आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अफवाहों को रोकने के मद्देनजर इंटरनेट पर बैन से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
इंटरनेट बंद होने के कारण तमाम व्यापारी वर्ग भी परेशान रहे। अधिकतर दुकानदार कैशलेस व्यापार कर रहे हैं जिसके चलते उन्हें भारी परेशानी से जूझना पड़ा। दुकानदारों ने कहा कि वे पहले से ही जीएसटी को लेकर परेशान थे और अब इंटरनेट सेवाएं बंद होने से उनका कारेाबार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
श्री अमरनाथ यात्रियों पर अनंतनाग में आतंकी हमले के विरोध में मंगलवार को हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बीच जम्मू बंद का व्यापक असर रहा। बाजार बंद रहे। सार्वजनिक वाहन सड़कों से नदारद रहे।
विज्ञापन