फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   International Yoga Day will be celebrated at General Zorawar Singh Sports Stadium

Jammu News: जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Wed, 18 Jun 2025 12:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 18 Jun 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
International Yoga Day will be celebrated at General Zorawar Singh Sports Stadium
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। आने वाली 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस नगर के मुख्य जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में मनाया जाएगा। डीसी निधि मलिक ने बैठक कर योग दिवस कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया। स्टेडियम के साथ ही जिला के महत्वपूर्ण स्थानों, स्कूल, कॉलेज व पर्यटन स्थलों पर योग की शुरुआत सुबह साढ़े छह बजे की जाएगी।

आयुष विभाग को इसके लिए पूरी तैयारी करने को कहा गया। योग करने के लिए मैट्स व टी शर्ट्स की व्यवस्था करने को कहा। योग करवाने के लिए विशेषज्ञ मौके पर मौजूद रहे और इसके बारे में निर्देश दिए। मौके पर स्वास्थ्य कर्मचारियों को उपस्थित रहने व जलशक्ति विभाग को पीने के पानी की व्यवस्था करने को कहा। सभी सब डिविजनल मजिस्ट्रेट को अपने-अपने क्षेत्रों में योग दिवस की तैयारियों को पूरा करने को कहा। बैठक में अतिरिक्त डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर सुखदेव सिंह संबयाल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर राकेश कुमार, चीफ प्लानिंग ऑफिसर नरेंद्र कुमार,जिला सूचना अधिकारी, आयुष के अधिकारी साथ ही पतंजलि योग संस्थान के प्रधान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed