{"_id":"e11dc54d49672f4dd49950d249d97bc8","slug":"international-yoga-center-at-mantalai-says-mufti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानतलाई में बनेगा अंतर्राष्ट्रीय योग केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानतलाई में बनेगा अंतर्राष्ट्रीय योग केंद्र
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 26 Mar 2015 11:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानतलाई को अंतर्राष्ट्रीय योग सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने जेएंडके टूरिज्म कान्फ्रेंस में कही। उन्होंने कहा कि जम्मू को रियायती पैकेज दिया जाएगा, जिससे यहां पर पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। जम्मू को कश्मीर के सम्मान टूरिस्ट मैप पर लाना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने निजी टूर आपरेटरों से कहा कि वह जम्मू संभाग के अनछुए पर्यटन क्षेत्रों के बारे में लोगों को बताएं। बगलिहार डैम के कैचमेंट क्षेत्र में वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने पत्नीटाप, भद्रवाह, सनासर, सुद्धमहादेव, बटोत को भी पर्यटन मानचित्र पर लाने पर जोर देते हुए कहा कि बनी-बसोहली-भद्रवाह-जाई टूरिस्ट सर्किट को विकसित करने की जरूरत है।
विज्ञापन
बार्डर टूरिज्म के तौर पर सुचेतगढ़ को वाघा बार्डर की तरह विकसित किया जाए तो बार्डर टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा सकता है। इसके अलावा हेरिटेज टूरिज्म के तौर पर पर्यटकों को मुबारक मंडी कांप्लेक्स आकर्षित कर सकता है। मुख्यमंत्री ने पर्र्यटन विकास के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास पर जोर दिया। सनासर में गोल्फ कोर्स का निर्माण और पत्नीटाप रोप वे पर काम शुरू करने, पर्यावरण सार्थक एम्यूसमेंट पार्क छात्रों और बच्चों के आकर्षण का केंद्र होंगे।
विज्ञापन