फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   international trade fair delhi 2022 Preparation to give GI tag to Kishtwar Neelam Ratna

जम्मू कश्मीर: किश्तवाड़ के नीलम रत्न को GI टैग देने की तैयारी, अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिखेर रहा चमक

Fri, 25 Nov 2022 12:57 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/नई दिल्ली Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 25 Nov 2022 12:57 PM IST
सार

जेएंडके पवेलियन में किश्तवाड़ के पाडर खनन का नीलम रत्न विजिटर के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सरकार अब इसे जीआई टैगिंग देने की तैयारी में है। 

विज्ञापन
international trade fair delhi 2022 Preparation to give GI tag to Kishtwar Neelam Ratna
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

प्रगति मैदान नई दिल्ली में जारी भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) में जेएंडके पवेलियन में किश्तवाड़ के पाडर खनन का नीलम रत्न विजिटर के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सरकार अब इसे जीआई टैगिंग देने की तैयारी में है। 

विज्ञापन


सचिव खनन जम्मू कश्मीर अमित शर्मा ने कहा कि विश्व स्तर की गुणवत्ता का एक अनमोल रतन जम्मू-कश्मीर का नीलम है। जम्मू कश्मीर खनिज निगम के प्रबंध निदेशक विक्रम के गुप्ता के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर के एक स्टाल में नीलम को प्रदर्शित किया गया। इससे पहले मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने भी नीलम स्टाल का दौरा किया था। 
विज्ञापन


पाडर हिल्स के दुर्लभ रत्न नीलम को एलईडी आधारित स्क्रीन में प्रदर्शित किया गया है। इससे मार्केटिंग और ब्रांडिंग में मदद मिल रही है।  जेएंडके मिनरल्स कारपोरेशन ने आईआईटीएफ के विधिवत सत्यापन के बाद निकाले गए नीलम पत्थरों पर विस्तृत नजर रखने में वास्तविक खरीदारों की मदद करने की पेशकश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीलम को जल्द जीआई टैगिंग की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। शर्मा ने बताया कि एमईसीएल शीघ्र केंद्रीय खनन मंत्रालय के निर्देश पर पाडर खानों की विस्तृत वैज्ञानिक पहल शुरू करेगा, ताकि जम्मू कश्मीर में नीलम खानों की गुणवत्ता और मात्रा का उचित मूल्यांकन किया जा सके।


इन दिनों देश की राजधानी नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 41वें अंतरराष्ट्रीय भारतीय व्यापार मेले की धूम है। 27 नवम्बर तक मेले को आम लोगों के लिए खोला गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मेले में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed