{"_id":"2aeeb7a61157a8c637b09a8fab26783d","slug":"international-theatre-festival-will-held-in-february-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्राष्ट्रीय मंच से सजेगा जम्मू का थियेटर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्राष्ट्रीय मंच से सजेगा जम्मू का थियेटर
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
Updated Wed, 21 Oct 2015 09:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थियेटर प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। पांच साल के अंतराल के बाद अभिनव थियेटर जम्मू को नवंबर के पहले हफ्ते में खोला जा रहा है। थियेटर को पूरी तरह से वातानुकूलित करने के साथ आधुनिक सुविधाएं स्थापित की गई हैं।
विज्ञापन
इसके साथ जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी फरवरी 2016 में अंतरराष्ट्रीय थियेटर फेस्टिवल की मेजबानी करेगा।
इसमें दुनिया भर के विख्यात थियेटर ग्रुप शिरकत करेंगे। यहां पहली बार ऐसे बड़े फेस्टिवल का आयोजन होगा। शनिवार को संस्कृति मंत्री प्रिया सेठी ने अभिनव थियेटर के निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए उन्हें 31 अक्तूबर तक मुकम्मल बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में फेस्टिवल की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय थियेटर फेस्टिवल से स्थानीय कलाकारों को नया प्लेटफार्म मिलेगा। इससे रियासत में थियेटर पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
अकादमी के सचिव डा. अजीज हाजनी ने बताया कि फेस्टिवल की तैयारियां जल्द शुरू की जाएंगी। इसमें दुनिया भर से विख्यात थियेटर कलाकार शिरकत करेंगे।
इस फेस्टिवल का 3 से 8 फरवरी, 2016 को आयोजन करवाना प्रस्तावित है। अभिनव थियेटर में आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं।
इसमें थियेटर के भीतर ऊपर के फ्लोर में करीब दो सौ और नीचे के फ्लोर में करीब चार सौ श्रोताओं के बैठने की व्यवस्था रहेगी। नई बैठने की व्यवस्था में नीचे के फ्लोर में करीब सौ सीटें कम हुई हैं।
दरबार मूव के साथ अभिनव थियेटर को खोल दिया जाएगा। इसमें थियेटर गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे पहले अकादमी की ओर से श्रीनगर में ऐतिहासिक टैगोर हाल को भी खोलने पर भी काम किया गया है।