फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   international theater festival in jammu in february

जम्मू में अंतरराष्ट्रीय थियेटर फेस्टिवल फरवरी में

Sun, 18 Oct 2015 11:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 18 Oct 2015 11:32 AM IST
विज्ञापन
international theater festival in jammu in february

थियेटर प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। पांच साल के अंतराल के बाद अभिनव थियेटर जम्मू को नवंबर के पहले हफ्ते में खोला जा रहा है। थियेटर को पूरी तरह से वातानुकूलित करने के साथ आधुनिक सुविधाएं स्थापित की गई हैं।

विज्ञापन


इसके साथ जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी फरवरी 2016 में अंतरराष्ट्रीय थियेटर फेस्टिवल की मेजबानी करेगा। इसमें दुनिया भर के विख्यात थियेटर ग्रुप शिरकत करेंगे। यहां पहली बार ऐसे बड़े फेस्टिवल का आयोजन होगा।
विज्ञापन


शनिवार को संस्कृति मंत्री प्रिया सेठी ने अभिनव थियेटर के निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए उन्हें 31 अक्तूबर तक मुकम्मल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में फेस्टिवल की तैयारियों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय थियेटर फेस्टिवल से स्थानीय कलाकारों को नया प्लेटफार्म मिलेगा। इससे रियासत में थियेटर पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। अकादमी के सचिव डा. अजीज हाजनी ने बताया कि फेस्टिवल की तैयारियां जल्द शुरू की जाएंगी।

इसमें दुनिया भर से विख्यात थियेटर कलाकार शिरकत करेंगे। इस फेस्टिवल का 3 से 8 फरवरी, 2016 को आयोजन करवाना प्रस्तावित है। अभिनव थियेटर में आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं।

इसमें थियेटर के भीतर ऊपर के फ्लोर में करीब दो सौ और नीचे के फ्लोर में करीब चार सौ श्रोताओं के बैठने की व्यवस्था रहेगी। नई बैठने की व्यवस्था में नीचे के फ्लोर में करीब सौ सीटें कम हुई हैं।


दरबार मूव के साथ अभिनव थियेटर को खोल दिया जाएगा। इसमें थियेटर गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे पहले अकादमी की ओर से श्रीनगर में ऐतिहासिक टैगोर हाल को भी खोलने पर भी काम किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed