फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   international stadium to be build in memory of arun jaitley at hiranagar kathua jammu kashmir

अरुण जेटली की याद में कठुआ में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम, जम्मू-कश्मीर से था खास नाता

Mon, 11 Nov 2019 01:46 AM IST
Pranjal Dixit अरुण खजूरिया, हीरानगर
अरुण खजूरिया, हीरानगर Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 11 Nov 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
international stadium to be build in memory of arun jaitley at hiranagar kathua jammu kashmir
अरुण जेटली स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया
जम्मू-कश्मीर के प्रवेश जिला कठुआ की हीरानगर तहसील में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की याद में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम तैयार किया जाएगा। रविवार को जिला उपायुक्त के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के इंजीनियरों की टीम ने हीरानगर में चिह्नित की गई 200 कनाल भूमि का मुआवजा किया। चिह्नित भूमि की फिजिबिलिटी का अध्ययन पूरा कर लिया गया है। स्टेडियम में क्रिकेट, फुटबाल, हॉकी समेत अन्य खेल गतिविधियों की सुविधाएं देने की योजना है।
विज्ञापन


दरअसल, हीरानगर में पूर्व मंत्री अरुण जेटली की ससुराल है। पीएमओ में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सितंबर माह में केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू से मुलाकात कर हीरानगर स्टेडियम को अपग्रेड करने का प्रस्ताव दिया था। इसके बाद से अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम की कवायद तेज कर दी गई। 
विज्ञापन


प्रशासन ने जरूरत के मुताबिक 200 कनाल भूमि का चयन किया था। यह भूमि हीरानगर के दशहरा मैदान के नजदीक है। जिला प्रशासन ने खेल परिषद को जल्द डीपीआर तैयार करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। जिला उपायुक्त ओमप्रकाश भगत ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री के नाम पर समर्पित स्टेडियम को लेकर जगह का मुआयना किया गया है। स्टेडियम को संभाग के बेहतरीन स्टेडियम में से एक बनाए जाने की योजना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भगत के अनुसार खेल परिषद जल्द इसकी डीपीआर तैयार करेगी जिसे केंद्र सरकार को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने और फंड्स हासिल होने के साथ ही इसे बेहतरीन स्पोर्ट्स स्टेडियम के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे पहले एसडीएम हीरानगर सुरेश शर्मा, नगर कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट विजय शर्मा ने भी जिला उपायुक्त के साथ मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम का दौरा किया। 

जम्मू-कश्मीर से है खास नाता 
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का हीरानगर से गहरा नाता रहा है। उनकी पत्नी संगीता जम्मू-कश्मीर के कद्दावर नेता रहे गिरधारी लाल डोगरा की बेटी हैं। गिरधारी लाल जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं जम्मू-कश्मीर विधानसभा के सदस्य थे। डोगरा ने दो बार संसद सदस्य के रूप में और छह बार विधानसभा के सदस्य के रूप में कार्य किया। विगत 24 अगस्त को जेटली का निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed