फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   international stadium dedicated to former Union Finance Minister Arun Jaitley in Hiranagar Jammu

जम्मूः अरुण जेटली को समर्पित स्टेडियम के लिए कवायद शुरू, 10 करोड़ की पहली राशि जारी

Mon, 24 Feb 2020 03:17 PM IST
प्रशांत कुमार एस खजूरिया, जम्मू
एस खजूरिया, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 24 Feb 2020 03:17 PM IST
सार

गोलाबारी से प्रभावित अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे हीरानगर सेक्टर में क्रिकेट सहित अन्य खेल मुकाबलों का आयोजन होगा। पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को समर्पित अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम के लिए कवायद शुरू हो गई है।

विज्ञापन
international stadium dedicated to former Union Finance Minister Arun Jaitley in Hiranagar Jammu
अरुण जेटली को समर्पित स्टेडियम के लिए कवायद शुरू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोलाबारी से प्रभावित अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे हीरानगर सेक्टर में क्रिकेट सहित अन्य खेल मुकाबलों का आयोजन होगा। पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को समर्पित अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम के लिए कवायद शुरू हो गई है।

विज्ञापन


मार्च महीने में केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री किरेन रिजिजू की ओर से इस स्टेडियम का शिलान्यास किया जाना लगभग तय माना जा रहा है। लगभग 170 कनाल जमीन पर बनने वाले इस स्टेडियम की कुल लागत 68 करोड़ आंकी गई है, जिसमें से दस करोड़ की पहली राशि भी जारी हो चुकी है।
विज्ञापन


नवंबर महीने में जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के इंजीनियरों की टीम ने हीरानगर में चिह्नित की गई 200 कनाल के लगभग भूमि का जायजा लिया था। चिह्नित भूमि की डीपीआर भी तैयार कर ली गई है। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो इस स्टेडियम में क्रिकेट, फुटबाल, हॉकी समेत अन्य खेल गतिविधियों की सुविधाएं देने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएमओ राज्यमंत्री के प्रयासों से साकार हुआ सपना

हीरानगर में पूर्व मंत्री अरुण जेटली की ससुराल है। पीएमओ में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सितंबर माह में केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू से मुलाकात कर हीरानगर स्टेडियम को अपग्रेड करने का प्रस्ताव दिया था। इसके बाद से अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम की कवायद तेज कर दी गई।

रविवार को जम्मू में हुई बैठक के दौरान भी केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सिंह ने अधिकारियों को इसकी कवायद तेज करने के निर्देश दिए हैं। बताया कि मार्च माह में केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री की ओर से इस स्टेडियम का उद्घाटन किया जा सकता है लिहाजा सभी तैयारियों को पूरा किया जाए।


 स्टेडियम को संभाग के बेहतरीन स्टेडियम में से एक बनाने की योजना है। जल्द ही शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। 68 करोड़ की लागत से तैयार होने वाले इस स्टेडियम के लिए दस करोड़ रुपये की राशि पहली किस्त में जारी हो चुकी है। इससे काम में भी तेजी लाई जाएगी। -ओम प्रकाश भगत, डीसी, कठुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed