Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   International Pencak Silat player Rigveda honored

Jammu News: अंतरराष्ट्रीय पेंचक सिलाट खिलाड़ी ऋग्वेद सम्मानित

विज्ञापन
International Pencak Silat player Rigveda honored
त्रिकुटा नगर में आयोजित सम्मान समारोह में ​खिलाड़ी त्रग्वेद को सम्मानित करते भाजपा प्रदेश अध्यक
- भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने युवाओं को बताया राष्ट्र की असली ताकत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। त्रिकुटा नगर भाजपा मुख्यालय में ओबीसी मोर्चा की तरफ से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें अंतरराष्ट्रीय पेंचक सिलाट खिलाड़ी ऋग्वेद को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सत शर्मा ने सम्मानित किया। खिलाड़ी ने बीते दिनों श्रीनगर में आयोजित जूनियर एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने कहा कि युवा राष्ट्र की असली ताकत हैं। राष्ट्र निर्माण में इनकी सक्रिय भागीदारी एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करेगी। शर्मा ने कहा कि इस तरह के खेल न केवल ग्रामीण बल्कि शहरी क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को आगे लाने का काम कर रहे हैं। इससे खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रतिभा बिखेर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जम्मू कश्मीर से प्राप्त प्रत्येक पदक, प्रत्येक सफलता की कहानी सभी के दिलों को गर्व से भर देती है। सरकार और पार्टी ऐसी प्रतिभाओं के साथ मजबूती से खड़ी है जो वैश्विक मंचों पर तिरंगा फहरा रही हैं। कार्यक्रम में
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रह्म ज्योत सत्ती ने ऋग्वेद को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और कहा कि भाजपा ओबीसी मोर्चा जम्मू-कश्मीर का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाशाली युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने ऋग्वेद के समर्पण और अनुशासन की सराहना की जिसमें उन्हें उन युवाओं के लिए प्रेरणा बताया जो खेलों में उत्कृष्टता हासिल करने और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने की इच्छा रखते हैं।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से राज्य महासचिव ओबीसी मोर्चा बलदेव सिंह बिलावरिया, राजेश गुप्ता, रवि शर्मा, अशोक सलगोत्रा, सनी संगोत्रा, राम पॉल, सुरेश सलगोत्रा, अशोक कुमार, सूरज प्रकाश, राकेश ठाकरे, संजय वर्मा, पवन सलगोत्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed