फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   international community should boycott pakistan

पाकिस्तान को अलग-थलग करे अंतर्राष्ट्रीय समुदाय: सोज

Mon, 13 Oct 2014 01:55 AM IST
Updated Mon, 13 Oct 2014 01:55 AM IST
विज्ञापन
international community should boycott pakistan

सोज ने अपने सांसद विकास निधि कोष से गोलाबारी में घायल लोगों के जीएमसी में चल रहे उपचार के लिए दवाइयों के लिए दस लाख रुपये दिए हैं। सोज का कहना है कि राशि डीसी जम्मू के माध्यम से अस्पताल प्रबंधन को दी है।

विज्ञापन


मवेशियों के लिए उत्तराखंड की तर्ज पर मिले मुआवजा
सोज का कहना है कि गोलाबारी में सीमांत इलाकों के लोगों के जो मवेशी मर रहे हैं, उन्हें उत्तराखंड की तर्ज पर मुआवजा देने की जरूरत है। सोज ने कहा कि भैंस मरने पर पचास हजार रुपये और गाय की मौत होने पर कम से कम बीस हजार रुपये का मुआवजा दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

पाकिस्तान में लोकतंत्र उपज नहीं पाया

international community should boycott pakistan

भारत से पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान तीन जंग हार चुका है। युद्ध विराम के उल्लंघन पर भी उसे करारा जवाब मिलने के बावजूद वह बार-बार एलओसी और आईबी पर सीज फायर का उल्लंघन कर रहा है। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए पाकिस्तान को अलग-थलग करने की जरूरत है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए पाकिस्तान की ओर से बार-बार किए जा रहे सीजफायर उल्लंघन पर कुछ इस अंदाज में जवाब दिया। सोज ने कहा, पाकिस्तान में लोकतंत्र सही ढंग से उपज नहीं पाया है, जबकि भारत में लोकतंत्र की जड़ें बेहद मजबूत हैं, जो पाकिस्तान को रास नहीं आ रहा।

पाक की गोलाबारी से अब तक करीब नौ लोगों की मौत हो चुकी है और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं।

मृतकों के परिवारों को 50 हजार रुपये देगी कांग्रेस

international community should boycott pakistan

सोज ने कहा कि सीमांत इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पांच मरला जमीन हर परिवार को मिलनी चाहिए। कांग्रेस इस मसले को कैबिनेट बैठक में उठाएगी।

रिफ्यूजियों के लिए पैकेज के लिए केंद्र को सिफारिश भेजने की मांग को भी उठाया जाएगा। सोज ने कहा कि सरकार में सहयोगी नेकां का रवैया रिफ्यूजियों के अलावा सीमांत इलाकों के लोगों के संदर्भ में बाधा खड़ा करने वाला रहा है।

मृतकों के परिवारों को 50 हजार रुपये देगी कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से पाक गोलाबारी से मरे लोगों के परिवारों को पचास हजार रुपये की अनुदान सहायता पार्टी की तरफ से दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed