फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   International Cirque difficult to call Pak wrestlers

अंतर्राष्ट्रीय दंगल में पाक पहलवानों को बुलाना मुश्किल

Fri, 10 Oct 2014 10:47 PM IST
Updated Fri, 10 Oct 2014 10:47 PM IST
विज्ञापन
International Cirque difficult to call Pak wrestlers

सीमा पर बिगड़े हालात कटड़ा में आगामी नौ नवंबर को हो रहे दसवें रुस्तम-ए-इंटरनेशनल दंगल में पाक टीम से मुंह फेर सकते हैं। पाक टीम के आगमन पर सुरक्षा एजेंसियां के बाद अब मामला गृह मंत्रालय के पास पहुंच गया है। पिछले साल भी सीमा पर भारतीय जवानों के शहीद होने की घटना से पाक टीम को दंगल से बाहर रखा गया था।

विज्ञापन


श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में होने वाले दंगल में पाक पहलवानों को बुलाए जाने पर जेएंडके इंडियन स्टाइल रेसलिंग एसोसिएशन के प्रधान शिव कुमार शर्मा का कहना है कि दंगल से एक हफ्ता पहले ही गृह मंत्रालय से पाक टीम के आने के लिए मंजूरी दी जाएगी। लेकिन सीमा पर लगातार खराब हालात से ऐसा होना मुश्किल लग रहा है।
विज्ञापन

बेलारूस, यूक्रेन और इंग्लैंड के पहलवान

International Cirque difficult to call Pak wrestlers

सीमा पर हालात सामान्य होने पर ही कोई फैसला लिया जाएगा। कटड़ा में इस अंतरराष्ट्रीय दंगल को पहले बाढ़ के कारण कटड़ा नवरात्र फेस्टिवल से सितंबर में स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद अब इसे नवंबर के शुरू में करवाया जा रहा है। इस दंगल में भारत के अलावा बेलारूस, यूक्रेन और इंग्लैंड के पहलवान दम दिखाएंगे।

भारत और पाक के बीच रिश्तों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कटड़ा में वर्ष 2005 में रुस्तम-ए-इंटरनेशनल दंगल की शुरुआत की गई थी। इसमें लगातार आठ साल पाक से 6-7 पहलवान दंगल में शिरकत करते रहे, लेकिन वर्ष 2013 में भारतीय जवानों के खिलाफ पाक रेंजरों की नापाक करतूतों के विरोध में पाक टीम का बहिष्कार कर दिया गया था।

इस बार भी ऐसे ही हालात बने हुए हैं। सीमा पर खराब हालात का असर अब ऐसे खेल आयोजनों पर भी दिखने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed