{"_id":"6087cc6377850a6aba6b9733","slug":"internal-assessment-will-be-based-on-attendance-of-students-in-online-classes-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: ऑनलाइन कक्षाओं में छात्रों की हाजिरी के आधार पर होगा आंतरिक्त मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: ऑनलाइन कक्षाओं में छात्रों की हाजिरी के आधार पर होगा आंतरिक्त मूल्यांकन
Tue, 27 Apr 2021 02:03 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 27 Apr 2021 02:03 PM IST
सार
उच्च शिक्षा विभाग ने सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेज को एक फॉर्मेट भेजा, इसके आधार पर सप्ताहिक रूप से ऑनलाइन पढ़ाई में छात्रों की हाजिरी की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
online class
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण उच्च शिक्षा संस्थान ऑफलाइन शैक्षणिक गतिविधियों के लिए बंद हैं। छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की गई है। ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान छात्रों की हाजिरी उनके आंतरिक्त मूल्यांकन में एक महत्वपूर्ण पैरामीटर होगा।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेज और यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर को छात्रों की ऑनलाइन कक्षा में हाजिरी को सुनिश्चित करने के लिए कहा है। ऑनलाइन क्लास में छात्रों की हाजिरी बढ़ाने के लिए विभाग ने सभी उच्च शिक्षा संस्थानों को दैनिक आधार पर हाजिरी शीट तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस हाजिरी शीट को छात्रों के साथ भी साझा किया जाएगा। छात्रों को ऑनलाइन क्लास में उनकी हाजिरी का महत्व बताया जाएगा। यूजीसी के मानदंड के तहत ऑनलाइन क्लास में छात्रों की हाजिरी संतोषजनक नहीं होने पर आंतरिक मूल्यांकन में उनके अंकों पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा विभाग की ओर से भेजे गए फॉर्मेट में संकाय नाम, विषय का नाम, शिक्षक की ऑनलाइन क्लास की संख्या, कितने लेक्चर दिए, क्लास में कितने छात्र हैं इसका विकल्प होगा। इस हाजिरी शीट को सप्ताहिक रूप से प्रशासनिक विभाग को भी भेजा जाएगा।