फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   inter zonal competition

अंतर जोनल जिला स्तरीय प्रतियोगिता : बास्केटबॉल में गांधीनगर जोन बना विजेता

विज्ञापन
inter zonal competition
बास्केटबाल की विजेता जोन गांधीनगर के खिलाड़ी व अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। युवा सेवा और खेल विभाग की ओर से आयोजित अंतर जोनल जिला स्तरीय प्रतियोगिता में मंगलवार को डोगरा ग्राउंड शास्त्रीनगर में अंडर-19 लड़कियों के बास्केटबॉल के फाइनल मुकाबले में जोन गांधीनगर ने सतवारी को हराकर ट्रॉफी जीती। वहीं, खेल गांव नगरोटा में अंडर-19 लड़कों के क्रिकेट के मुकाबले जारी रहे, जिसमें भलवाल और गांधीनगर ने अपने मुकाबले जीत कर अगले दौर में प्रवेश किया।
डोगरा ग्राउंड शास्त्रीनगर में लड़कियों का फाइनल मुकाबला गांधीनगर और सतवारी के बीच खेला गया, जिसमें गांधीनगर ने सतवारी पर 24-0 से एकतरफा जीत दर्ज करते फाइनल जीत लिया। दूसरी ओर, खेल गांव नगरोटा में पहला मुकाबला भलवाल और खौड़ के बीच खेला गया। भलवाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मंजीत के सर्वाधिक 27 रन की बदौलत दो विकेट के नुकसान पर 109 रन बनाए। खौड़ की टीम छह विकेट के नुकसान पर 74 रन ही बना सकी। खौड़ के लिए रोहित शर्मा ने 13 रन बनाए। भलवाल से अजीत ने पांच विकेट झटके।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में जोन गांधीनगर ने अरनिया को 78 रन से हराया। गांधीनगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राहुल के सर्वाधिक 55 रन की बदौलत पांच विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए। अरनिया से रिशु ने दो विकेट लिया। अरनिया की टीम 36 रन पर सिमट गई। नीरज ने आठ रन बनाए। वहीं, गांधीनगर से ध्रुव ने तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट का आयोजन निदेशक युवा सेवा एवं खेल जेके यूटी सुभाष चंदर छिब्बर (जेकेएएस) के संरक्षण में संयुक्त निदेशक युवा सेवा एवं खेल जम्मू सुरम चंद शर्मा (जेकेएएस) के मार्गदर्शन और डीवाईएसएसओ जम्मू सुखदेव राज शर्मा की समग्र देखरेख में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में जिला जम्मू के लगभग 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed