फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Inter State Bus ban in jammu bus stand

इंटर स्टेट बसों के अड्डे से चलने पर लगी पाबंदी

Tue, 15 Mar 2016 01:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 15 Mar 2016 01:23 PM IST
सार

  • ट्रैफिक पुलिस, जेडीए और आरटीओ जम्मू ने सोमवार को जनरल बस स्टैंड से बसों को नरवाल में शिफ्ट करवाया।
  • शहर में ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए अलग-अलग रूटों की बसों के लिए आइडियल पार्किंग बनाई गई है

विज्ञापन
Inter State Bus ban in jammu bus stand
बरामद बस - फोटो : amarujala

विस्तार

हाईकोर्ट के निर्देशानुसार प्रशासनिक अमला सख्त हो गया है। ट्रैफिक पुलिस, जेडीए और आरटीओ जम्मू ने सोमवार को जनरल बस स्टैंड से सभी सरकारी और गैर-सरकारी बसों को हटवाया और उन्हें इंटर स्टेट बस टर्मिनल (आईएसबीटी) नरवाल में शिफ्ट करवाया। इससे पहले रविवार को मौखिक रूप से ट्रांसपोर्टरों और एजेंसियों के संचालकों को आगाह कर दिया गया था। बस स्टैंड के दुकानदार अपनी दुकानदारी प्रभावित होने के डर से अभी से सक्रिय हो गए हैं। 

विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस, जेडीए और आरटीओ जम्मू ने सोमवार को जनरल बस स्टैंड से बसों को नरवाल में शिफ्ट करवाया। फिर नरवाल में बेतरतीब लगीं बसों को आईएसबीटी में कायदे से लगवाया। ऐसा करने की बात चालकों ने बस मालिकों को दी तो उनमें खलल मच गया।
विज्ञापन


शहर में ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए अलग-अलग रूटों की बसों के लिए आइडियल पार्किंग बनाई गई है, जिनमें इंटर स्टेट बसों के लिए नरवाल में इंटर स्टेट बस टर्मिनल बनाया गया है। सभी सरकारी और गैर सरकारी बसें आईएसबीटी नरवाल से चलाई जानी हैं। रविवार को ट्रैफिक पुलिस की ओर से जेकेएसआरटीसी, पंजाब रोड और गैर-सरकारी बस मालिकों को बसें आईएसबीटी ले जाने को कह दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्लीपर कोच बस एसोसिएशन के प्रधान रवि कुमार शर्मा के मुताबिक उन्होंने ट्रैफिक, आरटीओ और जेडीए के वीसी की इस कार्रवाई की निंदा की और डिवकॉम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। रवि शर्मा ने डिवकॉम को बताया कि उनकी बसें सुबह आठ बजे के बाद शहर में प्रवेश नहीं करती हैं और रात को आठ बजे के बाद ही बस स्टैंड अड्डे पर आती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed