{"_id":"00424789628ae0fd72f6aaf5ba1a1ee6","slug":"inter-locking-effect-on-the-non-moving-trains-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नान इंटर लाकिंग के चलते ट्रेनें प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नान इंटर लाकिंग के चलते ट्रेनें प्रभावित
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 07 Nov 2015 07:14 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट और भरौली स्टेशन के बीच रेललाइन के दोहरीकरण के लिए नान इंटर लाकिंग का काम किया जा रहा है। इसी के चलते जम्मू, उधमपुर और कटड़ा तक रेल सेवा पर असर पड़ा है।
विज्ञापन
इसके चलते कई ट्रेनों को आंशिक और पूर्ण रूप से रद्द कर दिया गया है। कई ट्रेनों का रूट बदला गया है। इसके चलते चार दिन रेल यात्रियों को परेशानियों से गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन
इंटर लाकिंग का काम छह से नौ नवंबर तक चलेगा। पठानकोट-उधमपुर डीएमयू को छह से आठ नवंबर तक रद्द कर दिया गया है।
टाटा नगर जंक्शन- जम्मू तवी, भटिंडा-जम्मू तवी, जम्मू तवी-अहमदाबाद, दिल्ली-श्री माता वैष्णो कटड़ा का रूट बदला गया है। यह सभी ट्रेनें अमृतसर जालंधर सिटी के बजाए पठानकोट मुकेरिया और जालंधर कैंट से होकर चलेंगी।
विज्ञापन
इसके अलावा कई ट्रेनों को इस सेक्शन के बीच रोक कर चलाया जाएगा, जिसके कारण यह ट्रेनें देरी से पहुंचेगी। वाराणसी-जम्मू तवी एक्सप्रेस को तीस मिनट, इंदौर-जम्मू तवी मालवा एक्सप्रेस तीन घंटे, अहमदाबाद-जम्मू तवी एक्सप्रेस को चालीस मिनट, जम्मू तवी-टाटा नगर मूरी एक्सप्रेस को एक घंटा रोक कर चलाया जाएगा।