संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। पुंछ के खेलो इंडिया हॉकी सेंटर की 8 लड़कियों सहित 14 प्रशिक्षुओं को केके हक्कू हॉकी स्टेडियम जम्मू में होने वाले इंटर डिविजन यूटी लेवल अंडर-19 प्रतियोगिता में जम्मू संभाग की हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है। खेल परिषद की सचिव नुजहत गुल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में इन केंद्रों में प्रशिक्षुओं के कौशल और मानसिक दोनों पहलुओं को ठीक किया जा रहा है।
इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्र अरनी स्थित राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में वालीबाल और खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वालीबाल के फाइनल में महाराजा क्लब बिश्नाह हायर सेकेंडरी स्कूल को 25-13, 25-18, 25-19 से हराया। वही, खो-खो के फाइनल में सीनियर गर्ल्स क्लब ने जीत हासिल की। स्कूल के जूनियर और सीनियर स्टाफ सदस्यों की टीमों के बीच एक दोस्ताना वालीबाल का मैच भी खेला गया।