{"_id":"eb9c73c562624739124a376cd8648ace","slug":"inter-college-games-begin-in-jammu-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेयू में वालीबाल से अंतर कालेज खेलों का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेयू में वालीबाल से अंतर कालेज खेलों का आगाज
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 22 Sep 2014 07:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से नए शेड्यूल के तहत सोमवार से अंतर कालेज स्पर्धाओं का आगाज वालीबाल प्रतियोगिता के साथ किया गया। पहले दिन वालीबाल प्रतियोगिता में गवर्नमेंट डिग्री कालेज रामनगर की टीम ने डिग्री कालेज बिश्नाह को सीधे सेटों में 2-0 से हरा दिया।
विज्ञापन
रामनगर डिग्री कालेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला सेट 25-18 और दूसरा सेट 25-14 से जीता। दूसरे मैच में गवर्नमेंट डिग्री कालेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डोडा डिग्री कालेज की टीमों को सीधे सेटों में 2-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। विजेता टीम ने पहला सेट 25-12 और दूसरा सेट 25-11 से जीतने में सफलता हासिल कर अपना विजयी अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
वहीं तीसरे मैच में एसपीएमआर कालेज आफ कामर्स की टीम गवर्नमेंट डिग्री कालेज अखनूर से करीबी मुकाबले में 1-2 से हार गई। कामर्स कालेज की टीम ने पहले सेट 25-20 से जीतने के बाद अगले दो सेट अखनूर डिग्री कालेज से 13-25 और 9-15 से हारकर मैच गंवा दिया।
विज्ञापन
बास्केटबाल में मौलाना आजाद स्टेडियम में महिला वर्ग में अंतर कालेज प्रतियोगिता का आगाज हुआ। इस प्रतियोगिता में सात कालेजों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहले ये स्पर्धाएं आठ से 20 सितंबर के बीच होनी थी, जिसे बाढ़ के कारण स्थगित कर दिया गया था।