{"_id":"52f607b9a114cbbd5bc0d9edfd538fbd","slug":"inter-college-football-competition-in-jammu-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू विश्वविद्यालय में अंतर कालेज फुटबाल प्रतियोगिता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू विश्वविद्यालय में अंतर कालेज फुटबाल प्रतियोगिता
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 14 Oct 2014 09:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालय में चल रही अंतर कालेज फुटबाल (पुरुष) प्रतियोगिता में मंगलवार को एस्काम और एमबीएस कालेज ने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर अगले दौर में प्रवेश किया। विजेता टीमों के खिलाड़ियों ने शुरू से ही सामने वालों पर दबाव बनाकर रखा और उन्हें सफलता मिली।
विज्ञापन
शारीरिक शिक्षा विभाग विवि जम्मू की ओर से करवाए गए पहले मुकाबले में एस्काम ने गवर्नमेंट डिग्री कालेज उधमपुर को 3-1 से शिकस्त देकर अगले दौर में जगह बनाई। हालांकि उधमपुर की ओर से तीसरे ही मिनट में सक्षम ने शानदार मूव बनाते हुए बाल को गोल पोस्ट में डालकर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई।
विज्ञापन
लेकिन, अन्य किसी खिलाड़ी के कुछ खास न कर पाने से उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। एस्काम की ओर से निखिल ने 10वें मिनट में शानदार गोल ठोककर 1-1 से बराबरी कर ली। लेकिन, इसके बाद दोनों ओर से रक्षापंक्ति मजबूत होने से किसी को भी बचे हुए पहले हाफ में कोई सफलता नहीं मिली। दूसरे हाफ में एस्काम के खिलाड़ियों ने अपने आक्रमणों को तेज करते हुए बढ़त बनाई।
विज्ञापन
टीम की ओर से उस्मान ने 52वें मिनट में शानदार गोल ठोककर टीम को 2-1 से बढ़त दिलाई। इस गोल के बाद अन्य खिलाड़ियों ने भी जोश दिखाया और मैच के 58वें मिनट में वामिक ने गोल ठोककर टीम को 3-1 से जीत की दहलीज तक पहुंचाया। दूसरे मुकाबले में कांटे की टक्कर में एमबीएस ने माइट को 2-1 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।
एमबीएस की ओर से तनवीर ने 23वें और 45वें मिनट में गोल्डन गोल ठोककर टीम को जीत तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। माइट की ओर से अभिषेक को 54वें मिनट में एक सफलता मिली। इन मुकाबलों में विजय कुमार, रिकी, गुलशन कुमार, डा. ब्रिज बलोरिया, गगन कुमार ने तकनीकी अधिकारियों की भूमिका निभाई। इस दौरान खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने निदेशक प्रो, ध्यान सिंह भाऊ आदि पहुंचे।