{"_id":"65440a7b86c54ffbf80c6c68","slug":"inter-college-competition-jammu-news-c-10-jmu1037-235897-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जीडीसी उधमपुर कबड्डी चैंपियन, अंतर कॉलेज प्रतियोगिता में जम्मू विवि की टीम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जीडीसी उधमपुर कबड्डी चैंपियन, अंतर कॉलेज प्रतियोगिता में जम्मू विवि की टीम को हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। राजकीय डिग्री काॅलेज (जीडीसी) उधमपुर ने जम्मू विश्वविद्यालय के पीजी विभाग को हराकर पुरुषों की अंतर-काॅलेज कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया है। जम्मू विवि के जिम्नेजियम हाॅल में वीरवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। उधमपुर ने जेयू की टीम को तीन अंकों से हराया। इससे पहले सेमीफाइनल में पीजी विभाग जेयू ने मैच स्कोर 26-19 के साथ जीडीसी सांबा को सात अंकों से और जीडीसी उधमपुर ने कठुआ को मैच स्कोर 20-14 के साथ छह अंकों से हराकर फाइनल में जगह पक्की की थी। तीसरे स्थान के लिए जीडीसी कठुआ और जीडीसी सांबा के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें कठुआ ने जीत दर्ज की।
जम्मू विश्वविद्यालय के खेल और शारीरिक शिक्षा निदेशालय के निदेशक डॉ. दाउद इकबाल बाबा ने विजेता खिलाड़ियों को पदक और जीडीसी उधमपुर टीम को ओवरऑल ट्रॉफी से सम्मानित किया। मैचों का संचालन धीरज शर्मा, अमनदीप सिंह, हरप्रीत सिंह, केशव सिंह, राकी शर्मा, गगन कुमार ने किया।