फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   insurance companies form 279 teams to look over claims

कश्मीर घाटी में इंश्योरेंस कंपनियों ने बनाई 279 टीमें

Sun, 28 Sep 2014 01:05 AM IST
Updated Sun, 28 Sep 2014 01:05 AM IST
विज्ञापन
insurance companies form 279 teams to look over claims

जम्मू-कश्मीर में बाढ़ पीड़ितों के क्लेम से संबंधित मामलों के निपटारे के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की विभिन्न इंश्योरेंस कंपनियों द्वारा घाटी में 279 टीमें नियुक्त की गईं हैं। विभिन्न इंश्योरेंस कंपनियों के समक्ष अब तक 7668 लोगों द्वारा क्लेम के मामले दर्ज कराए जा चुके हैं।

विज्ञापन


इंश्योरेंस कंपनियों के आधिकारिक प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अब तक क्लेम के जो मामले कंपनियों के समक्ष आए हैं उनमें से 120 मामले निपटा दिए गए हैं।
विज्ञापन


अन्य मामलों में कंपनियों की टीमें सर्वे कर नुकसान का आकलन लगाने में जुटीं हैं। एक कंपनी प्रवक्ता ने बताया कि विभिन्न कंपनियों द्वारा अब तक पीड़ितों को तदर्थ भुगतान (एडहाक पेमेंट) के तहत 4.17 करोड़ रुपये (तदर्थ राशि की 50 फीसदी) की राशि दी जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ताकि जल्द से जल्द को मामले का न‌िपटारा

insurance companies form 279 teams to look over claims

प्रवक्ता की ओर से इस बात की भी जानकारी दी गई कि इंश्योरेंस कंपनियों द्वारा 29 सितंबर से लेकर एक अक्तूबर तक तीन दिन का मेगा कैंप (तत्पर आपके साथ) आयोजित किया जाएगा। इस दौरान पीड़ितों को क्लेम के निपटारे में आने वाली दिक्कतों के समाधान, संबंधित मामलों की जानकारी जुटाने और नुकसान का जायजा लेने के लिए सर्वेयर नियुक्त करने की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

प्रमुख सचिव वित्त बीबी व्यास के नेतृत्व में इंश्योरेंस कंपनियों के पदाधिकारियों की बैठक हुई जिसमें सरकार की ओर से इंश्योरेंस कंपनियों (जनरल और लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों) को जल्द मामले निपटाने के लिए कहा गया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इंश्योरेंस कंपनियों को जल्द क्लेम के सभी मामले निपटाने के निर्देश दिए जाने की चर्चा की गई थी।
एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed