{"_id":"59dd0f824f1c1b6a678b5305","slug":"insulting-women-entering-in-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला के फाड़े कपड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर महिला के फाड़े कपड़े
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Wed, 11 Oct 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
जानीपुर इलाके में एक व्यक्ति ने पत्नी के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और कार चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। कोर्ट के माध्यम से पुलिस के पास इसे लेकर आदेश गया और पुलिस ने इसके आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
क्षेत्र के रहने वाले मदन लाल ने कोर्ट में बताया कि उसी के इलाके के रहने वाले लोग कुछ दिन पहले उसके घर आए। उसकी पत्नी बीमार थी। बावजूद इसके आरोपियों ने उसकी पत्नी के कपड़े फाड़ दिए और शारीरिक छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
इसके बाद जबरदस्ती उसकी कार की चाबी छीनी और घर से कार लेकर फरार हो गए। यहीं नहीं उसकी पत्नी और बच्चे के साथ मारपीट की। पीडि़त ने कोर्ट में सारे मामले की जानकारी दी। इसके बाद कोर्ट ने 354, 382, 380, 447 के तहत केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन