फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   insufficient policemen for law and order in jammu and kashmir

J&K में कानून व्यवस्था संभालने को नहीं हैं पर्याप्त जवान

Wed, 09 Nov 2016 12:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 09 Nov 2016 12:13 PM IST
विज्ञापन
insufficient policemen for law and order in jammu and kashmir
Jammu Police - फोटो : File Photo

दरबार जम्मू में खुलने के दौरान कानून व्यवस्था से निपटने के लिए जिला पुलिस लाइन में पर्याप्त जवान नहीं हैं। राजनीतिज्ञों के निजी सुरक्षा गार्ड और स्क्वायड में तैनाती के अलावा सौ जवानों को ट्रैफिक पुलिस में शिफ्ट कर दिया गया।

विज्ञापन


जिला पुलिस लाइन में करीब एक हजार जवानों में करीब आधी नफरी राजनेताओं के सुरक्षा गार्ड के लिए तैनात हैं। जम्मू कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस, कांग्रेस और पीडीपी की अक्सर सरकार रही है। भाजपा पहली बार सरकार में शामिल होने से निजी सुरक्षा गार्ड की तैनाती भी बढ़ गई है।
विज्ञापन


सुरक्षा गार्ड मुहैया कराने के लिए पुलिस पर भी दबाव बना रहता है। नेशनल कांफ्रेंस, कांग्रेेस के पूर्व विधायकों और वरिष्ठ राजनेताओं से सुरक्षा हटाई नहीं गई है। भाजपा के अब नए चेहरे विधायक बने और उनके लिए भी सुरक्षा गार्ड दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लाइन में जवान कम हुए

insufficient policemen for law and order in jammu and kashmir
Jammu Police - फोटो : File Photo

कई विधायकों के दो जगहों पर घर होने के कारण भी दो जगह पर सुरक्षा दी गई है। सिक्योरिटी पाने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है। मौजूदा समीकरण में नए राजनेता बढ़े है। सिक्योरिटी विंग से क्लीयरेंस लेने के बाद भी निजी सुरक्षा कर्मी जिला पुलिस लाइन से ही दिए गए हैं।

अब शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए सौ पुलिस जवानों को जिला पुलिस लाइन से ट्रैफिक पुलिस में शिफ्ट किया गया। एसएसपी जम्मू डा. सुनील गुप्ता के अनुसार पुलिस महानिदेशक के आदेशों पर जवानों को ट्रैफिक मेें भेजा गया है। नए जवान नहीं आए हैं और पुलिस लाइन में जवान कम हुए हैं।

आईजी ट्रैफिक शफकत वटाली के अनुसार जिला पुलिस से सौ जवान हासिल किए गए हैं। जैसे ही अगर कोई इमरजेंसी होगी तो ट्रैफिक पुलिस जवान भी जम्मू पुलिस का सहयोग करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed