फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Instructions for strong security on Srinagar's Darbar move, IG Jammu reviews security system

श्रीनगर से दरबार मूव पर तगड़ी सुरक्षा के निर्देश, आईजी जम्मू ने सुरक्षा व्यवस्था की किया समीक्षा

Wed, 16 Oct 2019 12:02 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 16 Oct 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
Instructions for strong security on Srinagar's Darbar move, IG Jammu reviews security system
- फोटो : ANI
आईजी जम्मू मुकेश सिंह ने दरबार मूव के दौरान शीतकालीन राजधानी जम्मू में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की हिदायत दी है। इसके तहत शहर के साथ-साथ बाहरी इलाकों में बने नाकों पर लगातार चेकिंग करने तथा अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया।
विज्ञापन


उन्होंने संबंधित क्षेत्र के एसपी व एसडीपीओ को नियमित रूप से नाकों की चेकिंग करने को कहा। साथ ही चेताया कि यदि किसी प्रकार की गड़बड़ी हुई तो इसके लिए संबंधित क्षेत्र के एसपी व एसडीपीओ जिम्मेदार होंगे। 
विज्ञापन


आईजी ने मंगलवार को पुलिस लाइन में दरबार मूव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान एसएसपी जम्मू ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के जरिये दरबार मूव के दौरान की गई तैयारियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें सचिवालय, उप राज्यपाल के सचिवालय आने जाने के रास्ते पर की गई सुरक्षा के बारे में बताया गया। साथ ही दरबार खुलने वाले दिन के लिए की गई सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी। 

उन्होंने दरबार मूव के दौरान आने वाली विभिन्न चुनौतियों तथा उससे निपटने के लिए की गई तैयारियों को भी बताया। बैठक में डीआईजी विवेक गुप्ता, एसएसपी तेजिंदर सिंह, एसडीपीओ व एसएचओ मौजूद थे।  

फ्लोटिंग आबादी का डाटा बेस तैयार करने को कहा
बैठक में आईजी ने सभी एसएचओ को हिदायत दी कि वे अपने क्षेत्र में रहने वाली फ्लोटिंग आबादी का डाटा बेस तैयार करें। इसे लगातार अपडेट किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने भूमाफियाओं, मवेशी तस्करों तथा नशा तस्करों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed