{"_id":"59b2d4dd4f1c1be77f8b51e1","slug":"instructions-for-reducing-t-d-losses-in-the-field-of-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के क्षेत्र में टीएंडडी लासेज कम करने के निर्देश:उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के क्षेत्र में टीएंडडी लासेज कम करने के निर्देश:उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह
ब्यूरो/अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह
- फोटो : FILE PHOTO
उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने ऊर्जा क्षेत्र में विभिन्न कदमों को लागू करने की प्रक्रिया में तेजी लाकर बिजली आपूर्ति में सुधार व टीएंडडी लासेज को कम करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को शुक्रवार को जारी किए।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर राज्य ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (जेकेएसपीडीसी) की प्रबंधन एवं वित्तीय उप समिति की तीसरी बैठक के दौरान अधिकारियों को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली उत्पादन में बढ़ोत्तरी के लिए पूरी क्षमता के साथ कार्य करने की जरूरत है।
विज्ञापन
इसके उपरांत जेकेएसपीडीसी के एक प्रतिनिधिमंडल ने उप मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें अपने विभिन्न मुद्दों से अवगत करवाया। प्रतिनिधिमंडल ने अपनी सेवाओं को नियमित करने की मांग भी की। इस अवसर पर वित्तीय प्रमुख सचिव नवीन चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव रोहित कंसल, पीडीडी के प्रमुख सचिव धीरज गुप्ता, जेकेएसपीडीसी के प्रबंधकीय निदेशक शाह फैजल तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक मौजूद रहे।
विज्ञापन