बाढ़ प्रभावितों को तुरंत सहायता के निर्देश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता में वीरवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य में बाढ़ से पैदा हुई स्थिति का जायजा लिया गया। बारिश के कारण लोगों के मारे जाने पर दुख प्रकट किया गया। पीड़ित परिवारों के साथ भी संवेदना प्रकट की गई। बैठक के दौरान प्रभावित लोगों को तत्काल वित्तीय सहायता पहुंचाने के लिए राज्य के दोनों संभागों के मंडलायुक्तों को दस-दस करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई।
बैठक में सभी संबंधित्त विभागों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने के भी निर्देश दिए गए। उनके रहने तथा खाने-पीने की व्यवस्था करने के लिए भी कहा गया। अधिकारियों को खराब मौसम के कारण हुए नुकसान का जायजा लेने के निर्देश दिए गए ताकि उनको तत्काल राहत राशि मुहैया करवाई जा सके।
इससे पूर्व पीएचई, बाढ़ नियंत्रण विभाग तथा राजस्व विभाग के आयुक्त सचिवों ने बैठक में मुख्यमंत्री तथा मंत्रियों को बाढ़ के कारण पैदा हुई स्थिति की विस्तृत जानकारी दी। मार्गों को खोलने तथा प्रभावित इलाकों में तत्काल सहायता पहुंचाने के लिए वहां आपदा प्रबंधन दस्ते भेजने के लिए कहा गया।
स्कूल कालेजों में सात तक अवकाश घोषित
ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की आशंका
कश्मीर प्रशासन ने लोगों को खराब मौसम के प्रति सचेत करने के लिए वीरवार को एक वेदर एडवाइजरी जारी की। श्रीनगर में इसे जारी करते हुए मंडलायुक्त रोहित कंसल ने बताया कि मौसम विभाग ने शनिवार तक बारिश और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की आशंका जताई है। खराब मौसम के कारण भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। बाढ़ की स्थिति और अधिक खराब होने की आशंका से इंकार नहीं किया गया है।
कंसल ने सभी जिला उपायुक्तों, जिला पुलिस प्रमुख तथा विभिन्न विभागों के प्रमुखों को एडवाइजरी की जानकारी देते हुए उनको किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने के लिए कहा है। कश्मीर के दस जिलों तथा लद्दाख के दो जिलों के जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए गए हैं कि लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों को नदी-नालों के पास जाने से रोका जाए।