फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Instead of being happy seeing the rain, the coastal villagers are getting scared of the clouds

Jammu News: बारिश को देख खुश होने के बजाय बादलों से सहम जा रहे तटवर्ती ग्रामीण

विज्ञापन
Instead of being happy seeing the rain, the coastal villagers are getting scared of the clouds
जहां एक तरफ बारिश से लोगों के चेहरे पर खुशी आती है, वहीं चिनाब नदी के किनारे बसे गांव इन्द्री, चक्क सिकंदर, बदोंवाल, सीतरेयाला और बकोर के लोग अब बादलों को देखकर सहम जाते हैं। इसका कारण 26 अगस्त को आई अचानक बाढ़ है, जिसने इन गांवों में भारी तबाही मचाई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार 26 अगस्त की शाम को चिनाब का जलस्तर अचानक बढ़ गया और पानी गांवों में घुस गया। इन्द्री गांव के सभी 38 घर क्षतिग्रस्त हो गए, खेत-खलिहान डूब गए, और लोग जान बचाने के लिए अपने घर छोड़ने को मजबूर हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि अगर सेना समय पर नहीं पहुंचती तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। सेना ने ग्रामीणों को वाहनों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।
विज्ञापन

ग्रामीण अब भी उस भयावह रात को याद कर सिहर उठते हैं। इन्द्री गांव के बुजुर्ग बिहारी लाल ने बताया, बारिश अब हमें जीवनदान नहीं, बल्कि विनाश का संकेत लगने लगी है। उनका कहना है कि प्रशासन ने अभी तक कोई स्थायी व्यवस्था नहीं की है और अगर फिर से बाढ़ आई तो हालात और भी खराब हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमलेश कुमारी ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बादलों को देखकर दिल घबराने लगता है। उन्हें बाढ़ से हुए नुकसान की चिंता सता रही है कि वे अपनी जिंदगी को फिर से कैसे पटरी पर लाएंगे। महिला कौशल्या देवी ने बताया कि मकान के अंदर बाढ़ से खराब हुआ सामान देखकर उनका दिल बैठ जाता है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि उन्हें सुरक्षित स्थानों पर बसाया जाए और बाढ़-नियंत्रण के लिए ठोस उपाय किए जाएं। यह केवल इन्द्री गांव का दर्द नहीं है, बल्कि चिनाब नदी के किनारे बसे सैकड़ों गांवों की कमोबेश यही व्यथा है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते पुख्ता कदम नहीं उठाए गए, तो चिनाब का पानी कभी भी बड़ी तबाही ला सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed