{"_id":"68cb236ecdf862b309089b22","slug":"inspirational-news-samba-news-c-289-1-sba1003-108357-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: छात्रों ने पोस्टर मेकिंग से दिया नशे से दूर रहने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: छात्रों ने पोस्टर मेकिंग से दिया नशे से दूर रहने का संदेश
विज्ञापन
-नशामुक्त भारत अभियान के तहत जीडीसी सांबा में नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। नशामुक्त भारत अभियान के तहत जीडीसी सांबा में नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने पंडित प्रेम नाथ डोगरा राजकीय डिग्री कॉलेज के सहयोग से करवाया।
नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के नुकसान पर करवाई प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया। उन्होंने पोस्टर मेकिंग से नशीली दवाओं के नुकसान बताकर युवाओं को इस बुराई से दूर रहने के संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को मादक पदार्थों के सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी विधि भटियाल ने छात्रों की सक्रिय भागीदारी के लिए उनके प्रयासों की सराहना की। जीडीसी सांबा की प्रधानाचार्य मीरू अबरोल ने भी युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाने के लिए इस तरह की जागरूकता गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अंजू सराफ, निधि शर्मा और ममता देवी ने भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरित किए गए।