{"_id":"582898854f1c1bc932b3bc73","slug":"inspections-with-the-suspects-are-underway-big-expose-can-be-made","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान की जासूसी नेटवर्क के बड़े खुलासे की उम्मीद, संदिग्धों से पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान की जासूसी नेटवर्क के बड़े खुलासे की उम्मीद, संदिग्धों से पूछताछ जारी
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 13 Nov 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
suspect
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में सीमावर्ती गांव सुचेतगढ़ के पास से पकड़े गए युवकों के मोबाइल से वीडियो क्लिप पाकिस्तान भेजे गए थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ है। दोनों से पुलिस पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
पुलिस का मानना है कि पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोपी सतविंदर सिंह उर्फ बिट्टू और लक्की उर्फ डडू का आरएस पुरा से लेकर कठुआ तक नेटवर्क था। आशंका जताई जा रही है कि दोनों आरोपियों केे कुछ अन्य लोगों से भी संपर्क रहे हैं जो इनकी मदद करते थे। पुलिस दोनों से उनके नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने ऐसे लोगों के बारे में जानकारी दी, जिन्होंने उनसे गुप्त सूचनाओं के लिए संपर्क किया था। सूत्रों के अनुसार अरनिया, आरएस पुरा, कठुुआ और सांबा आदि क्षेत्रों में कई ऐसे लोग सक्रिय हैं जो पाकिस्तान को गुप्त सूचनाएं भेजते हैं। ये जासूस सेना और सीमा सुरक्षा बल की गतिविधियों की जानकारी सीमा पार भेजते हैं।
विज्ञापन