फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   inspection,samba news

ईमानदारी और लगन से करें जनता की सेवा

विज्ञापन
inspection,samba news
ज्यौड़ियां। डीसी अवनी लवासा ने शनिवार को खड़ाह बली और खौड़ तहसील का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों से बैठक कर कामकाज की समीक्षा की। वहीं, ईमानदारी और लगन से जनता की सेवा करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार डीसी 12 बजे तहसील खड़ाह बली में पहुंची, जहां पर उन्होंने सामुदायिक हाल में बैठक कर कामकाज की समीक्षा की। बैठक में एसडीएम खौड़ अनिल कुमार ठाकुर, तहसीलदार खड़ाह बली रामेश चंद्र, बीडीओ अभिलाष शर्मा सहित राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। एक घंटे तक चली बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों को जनता के काम पूरी ईमानदारी और लगन से करने के निर्देश दिए। वहीं, अधिकारियों से कहा की लोगों को जागरूक करें कि वह अपने किसी भी काम के लिए सरकारी कार्यालयों में संपर्क करें और एजेंटों से बचें।
विज्ञापन

उपायुक्त डेढ़ बजे खौड़ एसडीएम कार्यालय पहुंची। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से बैठक की। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों जनता की सेवा बिना भेदभाव और रिश्वत से करने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने पटवारियों से भी जानकारी हासिल की। बैठक में एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर, तहसीलदार मोनिका शर्मा, बीडीओ वरुण चौधरी, नायब तहसीलदार अजय जमवाल, नायब तहसीलदार चक मलाल मंजिल वैद, पटवारी नसीब सिंह, पटवारी सुरजीत सिंह, पटवारी सुनील शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed