फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   inspection railway track

Jammu News: डीआरएम ने जम्मू से काजीकुंड तक किया ट्रैक का निरीक्षण, जांची यात्री सुविधाएं

विज्ञापन
inspection railway track
निरीक्षण के दौरान अंजी खड पर डीआरएम व अन्य रेलवे अ​धिकारी फोटो रेलवे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू रेलवे डिवीजन के डीआरएम विवेक कुमार ने शनिवार को जम्मू से काजीकुंड रेल खंड का निरीक्षण किया। डीआरएम बनने के बाद यह उनका पहला दौरा था। इस दौरान उन्होंने खंड पर बने रेलवे स्टेशन, टनल और पुल सहित अन्य ढांचे के देख अधिकारियों को सीधी ट्रेन शुरू होने तक ट्रैक का नियमित जांच करने को कहा।
रेलवे अधिकारियों के साथ डीआरएम, जम्मू रेलवे स्टेशन से विशेष इंस्पेक्शन कार से रवाना हुए। उन्होंने कटड़ा से बनिहाल के बीच जगह-जगह रुकर जरूरी निरीक्षण किया। टनल-33, अंजी खंड पर केबल स्टे पुल, चिनाब पुल, रियासी, संगलदान, सुम्बड़ रेलवे स्टेशनों को देखा। केबल स्टे पुल पर मौजूद कोंणकण रेलवे के अधिकारियों ने डीआरएम को प्रोजेक्ट के दौरान आई चुनौतियों से अवगत करवाया। रेलवे स्टेशनों को जायजा लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को यात्रियों से जुड़ी सुविधाओं नियमित वृद्धि करने को कहा, ताकि परिचालन शुरू होने के बाद किसी तरह की परेशानी न हो। डीआरएम ने सुरक्षा व्यवस्था को देखा। इस दौरान डिवीजनल ट्रैफिक मैनेजर जम्मू रेलवे स्टेशन अशोक सिंह सलारिया, आरपीएफ व अन्य रेलवे अधिकारी उनके साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
छह मार्च के बाद रद्द ट्रेनें फिर होगी बहाल, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
जम्मू। जम्मू रेलवे के जीर्णोद्धार के चलते छह मार्च तक रद्द रही 84 ट्रेनें जल्द बहाल होगी। जम्मू रेलवे डिवीजन ने बहाल होने वाले ट्रेनों की सूची को उत्तर रेलवे प्रबंधक के कार्यालय भेजी है। आज या कल में बहाल ट्रेनों की सूची जारी होगी। लगभग दो महीने से इतनी ज्यादा संख्या में ट्रेनों के रद्द रहने से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। जम्मू रेलवे स्टेशन पर इन दिनों पांच से छह ट्रेनें की प्रतिदिन आती है। बेगमुपरा, अर्चना एक्सप्रेस आदि ट्रेने शामिल हैं। जम्मू रेलवे डिवीजन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि छह मार्च के बाद अधिकांश ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू होगा। परिचालन में बांधा बनने वाला रेलवे का जीर्णोद्धार कार्य पूरा हो चुका है। यात्रियों को ज्यादा परेशानी न हो इसके लिए रद्द ट्रेनों को फिर से बहाल किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed