फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   inspection

सलाहकार का दो गज की दूरी नहीं रखना बना चर्चा का विषय

विज्ञापन
inspection
विजयपुर के पेखडी तालाब का निरीक्षण करते सलाहकार बसीर खान।
विजयपुर। उपराज्यपाल के सलाहकार बसीर खान ने शुक्रवार को विजयपुर का दौरा करने के दौरान दो गज की दूरी नहीं रखी। जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार उपराज्यपाल के सलाहकार बसीर खान ने शुक्रवार को विजयपुर का दौरा किया। यहां विकास कार्यों का निरीक्षण किया और सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाई गई। लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को संदेश दिया कि दो गज की दूरी बहुत जरूरी है तभी कोरोना पर विजय प्राप्त की जा सकती है, लेकिन अलग- अलग विभागों के अधिकारी पीएम के संदेश की धज्जियां उड़ा रहे हैं। वे दो गज की दूरी रखना उचित नहीं समझ रहे हैं। ऐसा ही देखने को शुक्रवार को गांव पेखडी में तालाब के निरीक्षण के दौरान देखने को मिला जो चर्चा जोरों पर चल रही है। क्षेत्र के रमेश कुमार, दीपक कुमार, प्रदीप सिंह, नीरज कुमार आदि ने बताया कि सरकार एक तरफ जागरूक कर रही है कि सामाजिक दूसरी बनाकर रखें, लेकिन सरकार में बैठे अधिकारी खुद उसकी धज्जियां उड़ा रहे हैं। इन लोगों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए जो इस तरह कोरोना की अनदेखी कर रहे हैं। हालांकि सलाहकार ने इस दौरान जिस तालाब का निरीक्षण किया वहां पर ग्रामीणों ने सर्किल बना रखे थे, लेकिन सर्किल में खड़े रहना इन अधिकारियों ने उचित नहीं समझा और एक दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाते दिखेे। प्रधानमंत्री के आदेश की धज्जियां उड़ाते देखा गया जिस कारण क्षेत्र में चर्चा जोरों पर चल रही है।

---------------
सलाहकार ने विकास कार्योें का लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। उपराज्यपाल के सलाहकार बसीर अहमद खान ने शुक्रवार को जिले का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने सुपवाल की सुंजमा पंचायत में पंचायतघर व तालाब के विकास का जायजा लिया। बाद में जिला मुुख्यालय के निकट चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के बाद वह सिडको फेज-तीन रख अंब टाली में बिजली के ग्रिड स्टेशन के विकास कार्यों का जायजा लिया। इस अवसर पर जम्मू से उनके साथ आए उच्च अधिकारियों के साथ उपायुक्त रोहित खजूरिया व जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed