फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   inspection

एसएसपी ने किया बाड़ी ब्राह्मणा का दौरा

विज्ञापन
inspection
बड़ी ब्राह्मणा। एसएसपी शक्ति पाठक ने बुधवार को बाड़ी ब्राह्मणा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वीवीआईए क्लब के सदस्यों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने क्लब के सदस्यों से कहा कि बाड़ी ब्राह्मण क्षेत्र में जो भी इंडस्ट्रीज लॉकडाउन के उपरांत खुली हैं और जहां पर कामकाज चल रहा है उसको सही तरीके से सैनिटाइजेशन किया जाना चाहिए। सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखना चाहिए। जो भी कर्मचारी कार्यरत हैं उनके पास मास्क की सुविधा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इंडस्ट्रियल सेक्टर को लेकर काफी जागरूक है। कोरोना वायरस जैसी खतरनाक बीमारी के चलते अगर कामकाज शुरू किया जा रहा है तो उसकी जिम्मेदारी भी प्रशासन और संबंधित विभाग को उठानी पड़ेगी। इसलिए इंडस्ट्रियल सेक्टर में जो भी काम हो रहा है उसको लेकर आप भी सतर्क रहें और सरकारी निर्देश के मुताबिक ही कामकाज कराया जाए। इस मौके पर बीबीआइए के चेयरमैन ललित महाजन ने एसएसपी को आश्वासन दिया और कहा कि उनकी तरफ से सारे काम व्यवस्थित तरीके से होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed