फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   inspection,jammu news

सिंचाई समस्या की पड़ताल करने सीमांत इलाके में पहुंचे डिवकॉम

विज्ञापन
inspection,jammu news
जम्मू। सीमांत इलाकों में सिंचाई समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों की समस्याओं का डिवकॉम डा. राघव लंगर ने शनिवार को दौरा कर जानकारी ली। सुचेतगढ़, बिश्नाह तथा आरएस पुरा इलाके के गांवों में जाकर उन्होंने नहरों का निरीक्षण किया। अधिकारियों को हिदायत दी कि नहरों का पानी अंतिम छोर तक हर हाल में पहुंचे ताकि किसानों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

डा. लंगर ने रणबीर नहर, लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं तथा ट्यूबवेल से किसानों को दी जाने वाली पानी की सुविधाओं की पड़ताल की। रणबीर नहर से जुड़े खैरी, बिश्नाह, सुचेतगढ़, सई चकरोई, सुंदरपुर, दबलेहार तथा साथ लगते गांवों का निरीक्षण किया। रणबीर नहर से सिल्ट निकालने की हिदायत दी ताकि पानी अंतिम छोर तक पहुंच सके। खैरी में लोगों ने खस्ताहाल चैनल की जानकारी देते हुए कहा कि इसके चलते कम पानी आने से सिंचाई में परेशानी हो रही है। उन्होंने जीरो लाइन पर खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने को भी कहा। साथ ही सिंचाई से जुड़ी सभी प्रकार की दिक्कतों को दूर करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

सुचेतगढ़ के सई व निकोवाल के ग्रामीणों की समस्याओं सुनते हुए इन दोनों गांवों में भी लिफ्ट सिंचाई सुविधाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि नाले में पानी का स्तर कम होने से नियमित रूप से लिफ्ट करने में दिक्कत आती है। इस पर उन्होंने चेक डैम बनाने का सुझाव दिया ताकि जलस्तर लगातार बना रहे। साथ ही उन्होंने समग्र योजना बनाने को कहा जिससे इसे बेहतर ढंग से काम करने लायक बनाया जा सके। नहरों में लीकेज की ग्रामीणों की ओर से समस्या उठाए जाने पर उन्होंने इसे प्राथमिकता के आधार पर ठीक करने को कहा। दौरे में संबंधित बीडीसी चेयरमैन, एसडीएम, बीडीओ तथा सिंचाई विभाग के अधिकारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed