{"_id":"5ef88591af25760b94702c24","slug":"inquiry-into-appointments-in-jammu-kashmir-sports-council-in-not-done-committee-did-not-submit-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मूू-कश्मीरः स्पोर्ट्स काउंसिल में नियुक्तियों की जांच ठंडे बस्ते में, कमेटी ने नहीं सौंपी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मूू-कश्मीरः स्पोर्ट्स काउंसिल में नियुक्तियों की जांच ठंडे बस्ते में, कमेटी ने नहीं सौंपी रिपोर्ट
Sun, 28 Jun 2020 05:27 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 28 Jun 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
जम्मूू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल में वर्ष 2000 से हुई नियुक्तियों की जांच ठंडे बस्ते में है। प्रदेश सरकार ने स्पोर्ट्स काउंसिल में एसआरओ-349 के तहत हुई नियुक्तियों की जांच के लिए फरवरी महीने में एक कमेटी का गठन किया था, जिसे अपनी रिपोर्ट 30 मार्च तक सरकार को सौंपनी थी, लेकिन नहीं सौंप पाई।
विज्ञापन
जांच कमेटी में प्रशासनिक सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग, सचिव खेल परिषद और अतिरिक्त सचिव (सतर्कता) सामान्य प्रशासन विभाग को शामिल किया गया था। अब कमेटी अपनी जांच को आगे बढ़ाकर सरकार को जुलाई में रिपोर्ट सौंप सकती है।
विज्ञापन
ये है मामला
जम्मू जिले के लोहरी चक्क के अक्षय चौधरी, सागर कुमार, पल्लव गुप्ता को जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट (जीएडी) के फर्जी नियुक्ति पत्र से बिजली विभाग (पीडीडी) की ट्रांसमिशन विंग में जूनियर इंजीनियर (जेई) की नौकरी दे दी गई थी। मामला सामने आने के बाद सभी को सेवा से बर्खास्त कर उनके खिलाफ जांच शुरू की गई है
विज्ञापन
स्पोर्ट्स काउंसिल में प्रति वर्ष प्रदेश के 25 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को एसआरओ-349 में नौकरी दी जाती है। प्रदेश हाईकोर्ट में मामला होने के कारण फिलहाल पांच वर्षों से एसआरओ-349 के तहत नौकरी नहीं मिल पाई है। हालांकि इस बीच फर्जी तरीके से नियुक्तियों का मामला सामने आने के बाद सरकार ने एसआरओ-349 के तहत हुई सभी नियुक्तियों की जांच का आदेश दिया था।