{"_id":"589de9054f1c1b7e0b37b5ed","slug":"inputs-of-infiltration-from-international-border-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुसपैठ की आशंका के इनपुट के बाद भारत पाक सीमा पर कड़ी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुसपैठ की आशंका के इनपुट के बाद भारत पाक सीमा पर कड़ी सुरक्षा
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 12 Feb 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
सीमा पर तैनात जवान
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आतंकियों द्वारा घुसपैठ के इनपुट के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पाक सेना की ओर से सीमा की रैकी करवाए जाने की भी खबर है। इसके चलते बीएसएफ जवान पूरी चौकसी बरत रहे हैं, ताकि किसी भी हालत में आतंकी घुसपैठ न कर पाएं। बीएसएफ के कई अधिकारियों ने भी सीमा के अग्रिम पोस्टों पर डेरा डाल रखा है।
विज्ञापन
रक्षा सूत्राें से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान सीजफायर के उल्लंघन की आड़ में आतंकियों की घुसपैठ करवाने का प्रयास कर रहा है। पाक की सुकमाल पोस्ट से सांबा सेक्टर के बोबिया और चक दुलमा में घुसपैठ के दो प्रयास बीएसएफ ने विफल कर दिए थे।
विज्ञापन
इसके बाद भी सुकमाल में आतंकियों का दल सक्रिय है। सुकमाल क्षेत्र में सक्रिय आतंकियों का दल इस कोशिश में है कि कब उन्हें मौका मिले और वे भारतीय सीमा में घुसपैठ कर सकें। सूत्रों की मानें तो पाक की आईएसआई ने उन्हें घुसपैठ करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन