{"_id":"60733b9d8ebc3ec89761fdd3","slug":"inogration-samba-news-jmu2332736195","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने मनोहर गोपाला के ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने मनोहर गोपाला के ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं
विज्ञापन
सांबा के मनोहर गोपाला में मार्ग का उदघाटन करते सांसद जुगल किशोर शर्मा ब अन्य
- फोटो : SAMBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। जिले के मनोहर गोपाला गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। इसमें सांसद जुगल किशोर शर्मा मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना व समाधान का आश्वासन दिया।
ग्रामीणों ने सांसद को बताया कि सरकार की ओर से उनके गांव के निकट ट्रांसपोर्ट यार्ड बनाया जा रहा है, वहीं दिल्ली से कटरा की ओर जाने वाला एक्सप्रेस मार्ग भी उनके गांव से गुजर रहा है। इससे उन्हें विस्थापित किया जा रहा है। वह लोग कहां जाएंगे। सांसद ने उन्हें आश्वासन दिया कि डीसी व हाईवे प्राधिकरण अधिकारियों के साथ बैठक कर समाधान कराया जाएगा। बाद में उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 2.05 किलोमीटर चक मंगा गुजरां मार्ग का उद्घाटन भी किया।
इस अवसर पर डीडीसी चेयरमैन केशव शर्मा, सदस्य सुभाष भगत, रमेश चंद्र, बीडीसी चेयरपर्सन कमलेश कुमारी, भाजपा के पूर्व जिला प्रधान जंगवीर सिंह, गिरधारी लाल शर्मा, मोहिंद्र पाल, संजीव चौधरी आदि उनके साथ थे।