{"_id":"60a4c2ac67f9300e51790d5a","slug":"innova-car-rolled-down-carrying-9persons-into-chenab-river-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: रामबन में जसवाल ब्रिज से चिनाब में गिरी सवारियों से भरी इनोवा, कई लापता, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: रामबन में जसवाल ब्रिज से चिनाब में गिरी सवारियों से भरी इनोवा, कई लापता, एक की मौत
Wed, 19 May 2021 01:17 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 19 May 2021 01:17 PM IST
सार
क्यूआरटी द्वारा तीन घायलों को बचा लिया गया है। अन्य लोगों को ढूंढ़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन
chenab river
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
जम्मू-कश्मीर रामबन जिले में जसवाल ब्रिज से एक इनोवा गाड़ी चिनाब में गिर गई, जिसमें नौ लोग सवार थे। इस गाड़ी में मौजूद लोगों में से क्यूआरटी द्वारा तीन को बचा लिया गया है,जो कि घायल हैं। वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार हरियाणा नंबर की गाड़ी कश्मीर की तरफ जा रही थी।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार घायलों में 28 साल के यूपी के रहने वाले मोहम्मद आसिफ, 25 साल के यूपी के रहने वाले बिलाल अहमद के रूप में पहचान हुई है। वहीं 21 साल के यूपी के राशीद की मौत हो गई है। क्यूआरटी द्वारा अन्य लोगों को ढूंढने के लिए तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अनुबंध के आधार पर डीआरडीओ अस्पताल जम्मू में होगी स्टाफ की तैनाती
विज्ञापन
वहीं केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने डीसी रामबन मुसरत-उल इस्लाम से इस बारे में बात की है। साथ ही वह डीप डाइवर्स के लिए कमांडर 11-आरआर के लगातार संपर्क में भी हैंं।