फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Injustice towards employees will not be tolerated

Jammu News: कर्मचारियों के साथ अन्याय नहीं होगा सहन

विज्ञापन
Injustice towards employees will not be tolerated
कर्मचारियों के साथ अन्याय नहीं होगा सहन
नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन फिरोजपुर मंडल ने रेल प्रबंधक कार्यालय के बाहर रैली निकाली
विज्ञापन

अमर उ जाला ब्यूरो
जम्मू। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन फिरोजपुर मंडल द्वारा मंडल रेल प्रबंधक के कार्यालय के बाहर रैली निकाली। इस मौके पर मंडलीय कोषाध्यक्ष कामरेड सुभाष शर्मा के अलावा अन्य रेल कर्मियों ने हिस्सा लिया।
मंच का संचालन करते हुए मंडल सचिव कामरेड शिव दत्त ने हुंकार रैली में उपस्थित सभी कर्मचारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप सभी की उपस्थिति से यह साबित हो गया कि फिरोजपुर मंडल का प्रत्येक कर्मचारी जुर्म के खिलाफ लड़ाई में एकजुट है। उन्होंने रैली के मुख्य मुद्दे रेल कर्मियों को 14-2 के अंतर्गत रेल सेवा से निष्कासित करना, प्रशासन द्वारा रेल कर्मियों पर लगातार कार्य के दौरान प्रैशर बनाए रखना, ऑपरेटिंग, रनिंग, मेकेनिकल विभागों के कर्मियों पर लगातार तनाव बनाए रखना करने की निंदा की। उन्होंने कहा कि रेल कर्मचारियों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने फिरोजपुर मंडल में सुरक्षा से जुड़े सभी खाली पदों को भरने, मंडल में रेलवे कॉलोनियों में आवश्यक मुरम्मत, सभी अस्पतालों में चिकित्सा प्रणाली को बेहतर बनाने स्टाफ एवम एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की।
विज्ञापन

केंद्रीय उपाध्यक्ष कामरेड परवीन कुमार ने कहा कि फिरोजपुर मंडल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि हर संघर्ष में मंडल हमेशा तैयार रहता है। उन्होंने कहा की केंद्र सरकार के मनसूबे सफल नहीं होने देंगे। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष कामरेड कुलविंदर ग्रेवल, पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष कामरेड घनश्याम सिंह, पंकज मेहता, अश्वनी कुमार, हरपाल सिंह, राजेश्वर सिंह, महेंद्र मीणा और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed