फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: नेकां का जनसंपर्क अभियान शुरू 75 वार्डाें में पहुंचेंगे पदाधिकारी

विज्ञापन
political news
जम्मू शहर के फत्तू चौगान में जनसंपर्क अ​भियान की शुरूआत करते नेकां पदा​धिकारी। स्रोत, नेकां
जनसंपर्क मजबूत कर सुनेंगे शिकायतें, विकास के लिए पार्टी के दृष्टिकोण से कराएंगे अवगत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) ने बुधवार से जम्मू शहर के सभी 75 वार्डों में जनसंपर्क कार्यक्रम की शुरूआत की। नेकां पदाधिकारी लोगों के घरों तक पहुंचकर जनसंपर्क मजबूत करेंगे। शिकायतें सुनेंगे और नगर निगम के आधुनिकीकरण सहित विकास के लिए पार्टी के दृष्टिकोण से लोगों को अवगत करवाएंगे। पहली बैठक बुधवार को वार्ड-4 फत्तू चौगान में हुई। प्रांतीय अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता ने कहा, उमर सरकार नागरिक सुविधाओं में सुधार करने और जम्मू शहर में स्वच्छता, गलियों, नालियों, नालों और पार्किंग सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
उन्होंने कहा, सरकार जलशक्ति, बिजली, स्वास्थ्य सेवा, स्कूली और उच्च शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकासात्मक पहलों पर काम कर रही है। वार्ड-वार जनसंपर्क कार्यक्रम पार्टी के प्रतिनिधियों को निवासियों के साथ सीधे बातचीत करने, उनकी चिंताओं को दर्ज करने और वास्तविक जनसमस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाने का अवसर प्रदान करेगा।
विज्ञापन

प्रांतीय सचिव शेख बशीर अहमद ने कहा, जम्मू धर्मनिरपेक्षता, सांप्रदायिक सद्भाव और भाईचारे के स्थायी मूल्यों का प्रतिनिधित्व करता है। पूर्व पार्षद अशोक डोगरा ने उपस्थित लोगों को आश्वासन दिया कि वे हमेशा लोगों की सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed