फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   INITIATIVES FASTEN FOR ESTABLISHING IIM IN SRINAGAR

श्रीनगर में भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) की स्थापना की कवायद तेज

Mon, 05 Jun 2017 10:22 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Mon, 05 Jun 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
INITIATIVES FASTEN FOR ESTABLISHING IIM IN SRINAGAR
श्रीनगर में आईआईएम की स्थापना की कवायद तेज - फोटो : डेमो फोटो

शिक्षा मंत्री सैयद मोहम्मद अल्ताफ  बुखारी ने कहा कि सरकार युवाओं को कला के गुणवत्तीय बुनियादी ढांचागत सुविधाओं और बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। श्रीनगर में आईआईएम की स्थापना प्रबंधन के क्षेत्र में कश्मीर के छात्रों के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा में उत्कृष्टता का एक अवसर और एक मंच प्रदान करेगी।

विज्ञापन


यहां शिक्षा मंत्री ने सोमवार को मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एचएचआरडी) और आईआईएम- लखनऊ के अधिकारियों के साथ बैठक में आईआईएम से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान अधिकारियों ने श्रीनगर में आईआईएम परिसर की स्थापना के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


बैठक में आईआईएम के लिए सौ एकड़ से अधिक भूमि, पेयजल सुविधा, बिजली आपूर्ति लाइन आदि की सुविधाओं पर चर्चा की गई। शिक्षा मंत्री ने आईआईएम के लिए भूमि की जल्द शिनाख्त करके निर्माण कार्य शुरू करवाने पर जोर दिया। छात्रों के लिए अकादमिक सत्र जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आईआईएम के निर्माण से कश्मीर के शिक्षा के क्षेत्र में नया आयाम आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए एक अतिरिक्त मंच उपलब्ध कराया जाएगा। इससे पहले टीम ने आईआईएम-जम्मू के कश्मीर में विस्तारित कैंपस के निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल बडगाम के नरकट क्षेत्र का दौरा किया था। आईआईएम विस्तारित परिसर स्थल को अंतिम रूप देने पर टीम रिपोर्ट देगी। बैठक में संयुक्त निदेशक एमएचआरडी जेएस प्रवीण कुमार, आईआईएम लखनऊ निदेशक अजीत प्रसाद, प्रो. प्रकाश सिंह, आयुक्त सचिव उच्च शिक्षा डा. असगर सामून, निदेशक महाविद्यालय डा. जीएम  बकल, उपायुक्त बडगाम, जम्मू व कश्मीर (महाविद्यालय) के नोडल प्रिंसिपल तथा अन्य सेक्टर अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed