फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Infiltrator shot at Nowshera LOC, soldiers caught in injured condition

LoC Infiltration: पहली बार बिना हथियारों के घुसा फिदायीन आतंकी, सीमा पर पकड़ा

Mon, 22 Aug 2022 01:11 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 22 Aug 2022 01:11 AM IST
सार

घुसपैठ के पीछे बड़ी साजिश की आशंका के चलते सेना इलाके में तलाशी अभियान चला रही है। घुसपैठिए की पहचान तबारक हुसैन निवासी सब्जकोट जिला भिंबर पाकिस्तान अधिकृत जम्मू कश्मीर (पीओजेके) के रूप में हुई।

विज्ञापन
Infiltrator shot at Nowshera LOC, soldiers caught in injured condition
loc - फोटो : फाइल, अमर उजाला

विस्तार

भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के नौशेरा सेक्टर में सेना ने फिदायीन हमले की बड़ी साजिश को नाकाम कर हमले के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित आतंकी को पकड़ा है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेस-इंटेलिजेंस (आईएसआई) ने पहली बार फिदायीन हमले के लिए नया हथकंडा अपनाकर फिदायीन को बिना हथियार घुसपैठ कराने की कोशिश की। इसे एलओसी में घुसपैठ के बाद हथियार और असलहा दिया जाना था, जिसके बाद फिदायीन हमले की साजिश थी।

विज्ञापन


आतंकी की पहचान 32 वर्षीय तबारक हुसैन निवासी गांव सब्जकोट कोटली पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है। तबारक हुसैन पाकिस्तानी सेना के खुफिया विंग के लिए भी करता था। चौंकाने वाली बात है कि तबारक और उसके भाई हारून अली को अप्रैल 2016 में नौशेरा सेक्टर में ही घुसपैठ पर गिरफ्तार किया गया था। 26 महीने जेल में रहने के बाद दोनों भाइयों को वाघा-अटारी बॉर्डर से पाकिस्तान को लौटाया गया था।
विज्ञापन


एसएसपी राजोरी मोहम्मद असलम ने बताया कि एलओसी पर संदिग्ध हलचल दिखाई देने पर सेना ने घुसपैठिये को रोकने के लिए चेतावनी दी, लेकिन वह भागने लगा। इस दौरान उस पर फायरिंग की गई, जिसमें घायल होने पर तबारक को पकड़ लिया गया। उसे फौरन राजोरी स्थित सेना के अस्पताल शिफ्ट कर उपचार दिया जा रहा है। वहीं रक्षा सूत्रों ने बताया कि तबारक के शरीर के सभी बाल मुंडवाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आत्मघाती हमला करने से पूर्व फिदायीन आतंकियों को इसी तरह से तैयार किया जाता है। किसी फिदायीन को बिना हथियार घुसपैठ कराने का यह पहला मामला है। ऐसे में समझा जा रहा है कि उसे प्रशिक्षित करने के बाद फिदायीन हमले के लिए पूरी तरह से तैयार किया गया था। घुसपैठ के बाद उसे एलओसी पार कहीं से हथियार दिए जाने थे।


बिलखकर बोला - मैं मरने के लिए आया था, मुझे धोखा दे दिया
सेना ने जब तबारक को गिरफ्तार किया तो वो बिलखते हुए बोल रहा था - मैं मरने के लिए आया था, मुझे धोखा दे दिया। भाईजान मुझे यहां से निकालो। अधिकारियों ने बताया कि तबारक के शरीर के सभी बाल मुंडवाए हुए थे। आतंकी ऐसा फिदायीन हमले की तैयारी में करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed