फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   infiltration foiled in naugam kupwara of kashmir valley

36 घंटे के अंदर LoC से घुसपैठ की तीसरी कोशिश नाकाम, 2 आतंकी ढेर, 1 जवान शहीद

Thu, 08 Jun 2017 11:32 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Thu, 08 Jun 2017 11:32 AM IST
विज्ञापन
infiltration foiled in naugam kupwara of kashmir valley
भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई - फोटो : File Photo

कश्मीर घाटी में पाकिस्तान की ओर से 36 घंटे में एलओसी के रास्ते घुसपैठ की तीसरी बड़ी कोशिश को भारतीय सेना के जवानों द्वारा नाकाम कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार पाक की ओर से एलओसी के रास्ते घुसपैठ कर रहे आतंकियों को मार गिराया गया है। 

विज्ञापन


सेना की ये कार्रवाई उत्तरी कश्मीर के जिले कुपवाड़ा जिले के नौगाम में हुई है। सूत्रों से मिली सूचना के अनुसार नौगाम सेक्टर में आतंकियों के एक दल द्वारा घुसपैठ की कोशिश की गई थी जिसके बाद एलओसी पर सतर्क सेना के जवानों द्वारा संदिग्ध हरकतों के जवाब में कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन


इस कार्रवाई के बाद आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ शुरू हुई है जो कि अब तक जारी है। जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में अब तक 2 आतंकियों को मार गिराया गया है, जबकि एक जवान शहीद हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर में आतंकियों की सक्रियता बढ़ी

infiltration foiled in naugam kupwara of kashmir valley
सेना के जवानों ने साजिश को किया नाकाम - फोटो : File Photo

दो दिनों के अंदर तीसरी बड़ी कोशिश को नाकाम किया है। नौगाम में घुसपैठ की इस कोशिश से पहले भी बुधवार को एलओसी के रास्ते 2 बड़ी आतंकी साजिशों को सेना ने नाकाम कर दिया था।

जानकारी के अनुसार इस क्रम में कुपवाड़ा में एलओसी के रास्ते घुसपैठ कर रहे आतंकियों को मार गिराया गया था। सेना के इस ऑपरेशन के दौरान 3 आतंकियों को मार गिराया गया था जिनसे 3 एके-47 राइफल समेत अन्य हथियार और जीपीएस बरामद किए गए थे। 

उधर दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में भी वीरवार को आतंकियों द्वारा बैंक लूट की एक बड़ी साजिश को सुरक्षाबलों द्वारा नाकाम किए जाने की खबरें हैं। हालांकि अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है। 

पाकिस्तानी सेना भी दे रही है आतंकियों का साथ

infiltration foiled in naugam kupwara of kashmir valley
Indian Army - फोटो : Amar Ujala

एक तरफ जहां पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा एलओसी के रास्ते लगातार घुसपैठ की कोशिश की जा रही है वहीं सुरक्षाबलों को ये भी शक है कि आतंकी घुसपैठ की साजिशे पाकिस्तानी सेना की शह पर ही की जा रही हैं। 

गौरतलब है कि इससे पहले कश्मीर में बारामुला जिले के अंतर्गत उड़ी सेक्टर के गोहालाता के अनिल पोस्ट पर सेना ने बैट हमले को नाकाम कर दिया। इस क्रम में दो जवान घायल हो गए। सूत्रों के मुताबिक अनिल पोस्ट पर पाकिस्तानी बैट टीम की हलचल दिखी थी।

भारतीय सेना के जवानों ने पोजीशन लेकर उनकी गतिविधियों पर नजर रखी। सेना की सक्रियता से बैट ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसमें दो जवान जख्मी हो गए। जवाबी कार्रवाई के बाद बैट के सदस्य भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed