{"_id":"5a6235e64f1c1b61268b54a1","slug":"infiltration-failed-in-chakka-da-bag-in-poonch","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: गोलाबारी के बीच घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पीओके की तरफ भागे आतंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: गोलाबारी के बीच घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पीओके की तरफ भागे आतंकी
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Fri, 19 Jan 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
आतंकियों से बरामद सामान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोलाबारी के बीच भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा पर शुक्रवार तड़के आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। सेना की जवाबी कार्रवाई पर आतंकी सामान छोड़ पीओके की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन
इसके बाद क्षेत्र में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान स्लीपिंग बैग, दवाइयां और खाने-पीने का सामान बरामद हुआ। इनमें अधिकतर चीजें पाकिस्तान में बनी हुई हैं। भारतीय सेना को चक्कां दा बाग सेक्टर के सरला क्षेत्र में आतंकियों के भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
इसके बाद सेना ने पूरे क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी। शुक्रवार तड़के क्षेत्र में तैनात सेना की 15वीं मराठा लाइट इंफेंट्री के जवानों को सरला क्षेत्र के जंगल में कुछ हरकत दिखी। इस पर सेना ने गोलीबारी शुरू कर दी। बाद में क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
इस दौरान जवानों को दो बैग मिले। इनमें एक स्लीपिंग बैग, दो शॉल, एक पाउच, एक रेन कोट व पैंट, एक पिट्ठू, लाइट, कोल्डड्रिंक्स, एक पट्टी, एक डायरी, दो पैकेट दूध, एक हेडफोन, खाने-पीने का सामान, ड्राई फ्रूट और दवाइयां शामिल हैं। अधिकतर सामान पाकिस्तान में बना हुआ है।