फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Infiltration bid folied in Sabura Nala of uri sector Baramulla District

लोकसभा चुनाव से पहले आतंकी घुसपैठ: जम्मू-कश्मीर में दो दहशतगर्द मार गिराए, उड़ी में सेना ने चलाया ऑपरेशन

Fri, 05 Apr 2024 02:30 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 05 Apr 2024 02:30 PM IST
सार

बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर के सबुरा नाला में घुसपैठ की कोशिश को सेना ने नाकाम कर दिया है। यहां सेना ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। 

विज्ञापन
Infiltration bid folied in Sabura Nala of uri sector Baramulla District
बारामुला - फोटो : साकिव नबी

विस्तार

 उत्तरी कश्मीर के बारामुला में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। जिले के उड़ी सेक्टर के सबुरा नाले में सैनिकों ने दो घुसपैठियों को मार गिराया है। अभी ऑपरेशन चल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को पाकिस्तान की तरफ से आ रहे घुसपैठियों ने उड़ी में रुस्तम पोस्ट पर भारत की सीमा में घुसने की कोशिश की। सेना के 5 जम्मू कश्मीर राइफल के जवानों ने उन्हें पीछे हटने के लिए कहा। ऐसा नहीं करने पर गोलीबारी शुरू हुई। इसमें दो आतंकवादियों को मार गिराया है। एक आतंकवादी का शव बरामद कर लिया गया है। अभी ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन


आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से लेकर नियंत्रण रेखा (एलओसी) तक सुरक्षाबलों की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसी बीच पाकिस्तानी की तरफ से की गई घुसपैठ की कोशिश को विफल कर दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Infiltration bid folied in Sabura Nala of uri sector Baramulla District
उड़ी में मार गिराया आतंकी - फोटो : संवाद

बारामुला में नशा तस्कर का प्लॉट मकान और 20 लाख नकद जब्त

इससे पहले गुरुवार को बारामुला जिले में कुख्यात नशा तस्कर का एक भूखंड, एक मकान और 20 लाख रुपये की नकदी जब्त की है। यह संपत्ति नशे के काले कारोबार से अर्जित धन से जुटाई गई थी।बारामुला जिले में पुलिस नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। वीरवार को कुंजर थाने में कुख्यात नशा तस्कर फारूक अहमद मीर की के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कनाल 10 मरला भूमि, एक मंजिला मकान और 20 लाख रुपये की नकदी जब्त की है।

पिछले वर्ष दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, मीर लंबे समय से नशे के काले कारोबार में शामिल है। उसके खिलाफ तंगमर्ग सहित कई पुलिस थानों में केस दर्ज हैं। पुलिस ने जांच के दौरान संपत्ति की पहचान नशे के कारोबार से अवैध रूप से अर्जित संपत्ति के रूप में की थी। इससे पहले पुलिस ने बारामुला जिले में ड्रग तस्करों की लगभग 60 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की थी।

इस वर्ष की पहली तिमाही में 1.55 करोड़ की संपत्ति अटैच

बारामुला जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ जारी अभियान में इस वर्ष की पहली तिमाही में नशा तस्करों की की 1.55 करोड़ रुपये की अवैध संपत्तियां कुर्क की हैं। अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में 2024 की पहली तिमाही। इसमें चार घर, एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, एक भूमि भूखंड, दो आई -20 कारें, एक स्विफ्ट और एक स्कूटी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed