फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Infiltration bid foiled in Sundarbani Sector of Rajouri operations underway

जम्मू-कश्मीर: सुंदरबनी मुठभेड़ में दो पाकिस्तानी आतंकी ढेर, नायब सूबेदार समेत दो जवान शहीद, एक घायल 

Thu, 08 Jul 2021 06:29 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरबनी
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरबनी Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 08 Jul 2021 06:29 PM IST
सार

दुरूह भौगोलिक क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिससे सेना के एक नायब सूबेदार समेत दो जवान शहीद हो गए। एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है।

विज्ञापन
Infiltration bid foiled in Sundarbani Sector of Rajouri operations underway
घुसपैठ, फाइल फोटो - फोटो : Getty images

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी सेक्टर में पिछले नौ दिन से संदिग्धों की तलाश कर रही सेना ने गुरुवार सुबह आखिरकार आतंकियों को ढूंढकर दो दहशतगर्दों को ढेर कर दिया। दोनों पाकिस्तानी आतंकी हैं, जिनके कब्जे से दो एके 47 राइफल समेत भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद हुआ है। 

विज्ञापन


दुरूह भौगोलिक क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिससे सेना के एक नायब सूबेदार समेत दो जवान शहीद हो गए। एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। कुछ और आतंकी होने के अंदेशे पर सेना की ओर से इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


नियंत्रण रेखा पर सुंदरबनी सेक्टर के गांव दादल में 29 जून को संदिग्ध देखे गए थे, जिनकी तलाश में पूरे इलाके को लगातार खंगाला जा रहा था। यह संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकी थे जो दादल के जंगलों में स्थित एक गुफा में छिपे बैठे थे। सेना ने क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी रखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार सुबह तकरीबन दस बजे के करीब जब आतंकियों के इस दल ने सेना के दल को अपने पास आते देखा तो ग्रेनेड फेंककर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद सेना ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए आतंकियों को मुठभेड़ में उलझा दिया। मुठभेड़ के दौरान दोपहर में एक आतंकी ने गुफा से निकलकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इससे सेना की 17 मद्रास रेजीमेंट के नायब सूबेदार श्रीजीत और सिपाही जसवंत रेड्डी शहीद हो गए। 


गोलीबारी में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर उत्तरी कमान अस्पताल उधमपुर ले जाया गया। जवाबी कार्रवाई में सेना ने दो आतंकी ढेर कर दिए। दोनों आतंकी पाकिस्तानी हैं, जिनकी पहचान की जा रही है। शहीदों के पार्थिव शरीर देर शाम सुंदरबनी ब्रिगेड हेडक्वार्टर में पहुंचाए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed