फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   infiltration bid foiled in sabjiya sector

LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय जवानों की जवाबी गोलाबारी से डरकर भागे आतंकी

Mon, 21 Nov 2016 08:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी Updated Mon, 21 Nov 2016 08:38 PM IST
विज्ञापन
infiltration bid foiled in sabjiya sector
एलओसी पर तैनात जवान - फोटो : Amar Ujala
एलओसी पर गोलाबारी के बीच सावजियां क्षेत्र में पाकिस्तानी रेंजरों से तीन आतंकियों को घुसपैठ करवाने की कोशिश की।
विज्ञापन


सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने जैसे ही आतंकियों को देखा उन्होंने भारी गोलाबारी शुरू कर दी। आखिरकार आतंकी आगे बढ़ने के बजाय जान बचाकर पीओके की तरफ भाग गए।

इसके बाद सुरक्षाबल के जवानों ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान भी चलाया। सुबह करीब आठ बजे एलओसी पार तीन हथियारबंद आतंकियाें का समूह देखे जाने पर सतर्क जवानाें ने फायरिंग से उन्हें खदेड़ दिया।
विज्ञापन

पाक को सेना और बीएसएफ ने दिया करारा जवाब

infiltration bid foiled in sabjiya sector
Indian Army - फोटो : Amar Ujala
जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह करीब आठ बजे मंडी तहसील के सावजियां सेक्टर में तैनात सीमा सुरक्षा बल 29वीं वाहिनी के जवानों ने मखयारी डोक क्षेत्र में उस पार से तीन हथियारबंद आतंकियों को भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ का प्रयास करते हुए देखा।

उन्होंने जब आतंकियों को ललकारा तो उन्होंने भारतीय जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में सुरक्षाबल के जवानों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। करीब आधे घंटे तक दोनों तरफ से गोलाबारी होती रही, आखिरकार आतंकियों के पांव उखड़ गए और वे पीओके की तरफ भाग निकले।

इस घटना के बाद सीमा सुरक्षाबल और क्षेत्र में तैनात सेना के जवानों ने मखयारी डोक और आसपास के क्षेत्रों में कई घंटे तक तलाशी अभियान भी चलाया, ताकि आतंकियों के भागते समय छोड़ा गया कोई सामान मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed