J&K: सुरक्षाबलों ने दो बड़ी घुसपैठ की कोशिशों को किया नाकाम, पांच घुसपैठिये भी ढेर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि इससे पहले सुबह सुरक्षाबलों ने केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम की। फिलहाल, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
सूत्रों के अनुसार, आज सुबह सीमा पर गश्त कर रहे सेना की 20 आरआर के जवानों ने कुछ हथियारबंद लोगों को भारतीय इलाके में देखा। जिसके बाद भारतीय जवान सचेत हो गए और उनकी तरफ बढ़ने लगे, जवानों को अपनी ओर आता देख घुसपैठियों ने फायरिंग शुरु कर दी।
जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। जिसमें एक घुसपैठिये की मारे जाने की खबर है। वही खबर है कि सुरक्षाबलों और घुसपैठियों में मुठभेड़ अभी जारी है।
कुपवाड़ा के तंगधार में भी तीन आतंकी ढेर
भारतीय सुरक्षाबलों ने एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए तीन आतंकियों को मार गिराया है। मिली जानकारी के अनुसार 4 से 5 आतंकियों के एक दल ने उत्तरी कश्मीर के सीमान्त जिले कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर की नट गली पोस्ट के करीब सोमवार तडके घुसपैठ करने की कोशिश की गई।
लेकिन वहां तैनात सतर्क सेना के जवानों ने संग्दिग्द हरकत देखने पर पहले तो आतंकियों को ललकारा लेकिन जवाब में आतंकियों ने उनपे गोलियां बरसाई जिसके नतीजे में एक मुठभेड़ शुरू हुई। इस मुठभेड़ के दौरान सेना द्वारा 3 आतंकियों को मार गिराया गया।
मारे गए घुसपैठियोंं से सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं। जबकि इलाके में अभी भी सेना की 9 गढ़वाल और 20 आरआर द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।