फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   industry

व्यापार और उद्योग से जुड़े मुद्दे हल करेंगे : अरुण

विज्ञापन
industry
जम्मू। चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के नवनियुक्त प्रधान अरुण गुप्ता ने कहा कि उनकी प्राथमिकता व्यापार और उद्योग जगत से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को हल करना होगा। इन दोनों क्षेत्रों का विस्तार किया जाएगा। चैंबर के संविधान के तहत विभिन्न कमेटियों का अगले एक माह के भीतर गठन किया जाएगा। जिसमें अन्य पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी जाएंगी।
विज्ञापन

गुप्ता ने कहा कि चैंबर में कार्यकारी कमेटी और प्रीजियम कमेटी महत्वपूर्ण रहती है। इसमें संविधान के तहत प्रीजियम कमेटी में प्रत्येक सदस्य को अपनी बात रखने का अधिकार होगा और किसी भी तरह की न्यायालय प्रक्रिया में जाने से पहले प्रीजियम कमेटी में बात को सुना जाएगा। संविधान के तहत कुल सदस्यों में से 10 फीसदी को कार्यकारी कमेटी में रखने का प्रावधान है, लेकिन इसमें विशेष आमंत्रित व दूसरे सदस्य भी रखे जा सकते हैं। गुप्ता ने कहा कि जम्मू संभाग में व्यापार को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन का विस्तार करना जरूरी है। हमारा जोर रहेगा कि विशेषतौर पर जम्मू में पर्यटन से जुड़े नए प्रोजेक्ट लाए जाएं और पुराने लंबित परियोजनाओं को जल्द पूरा किया जाए। देश विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए नए प्रयास करने की जरूरत है। चैंबर के नव नियुक्त सदस्य जल्द चैंबर कार्यालय का कार्यभार संभालेंगे। इस बीच सोमवार को नवनियुक्त सदस्यों को दिनभर बधाई देने का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed