फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Industrial package should be expanded for existing industries: Chamber

मौजूदा उद्योग के लिए औद्योगिक पैकेज का हो विस्तार : चैंबर

विज्ञापन
Industrial package should be expanded for existing industries: Chamber
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


जम्मू। चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री जम्मू के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने वीरवार को कहा कि उनकी टीम व्यापार और उद्योग जगत के हितों और ज्वलंत मुद्दों को उठाने और निदान कराने के लिए तत्पर रहेगी। उन्होंने मौजूदा उद्योग के लिए औद्योगिक पैकेज के विस्तार के साथ टर्नओवर प्रोत्साहन को बढ़ावा देने पर जोर दिया।



चैंबर हाउस में वीरवार को पत्रकारों से रूबरू होते हुए अरुण गुप्ता ने कहा कि पिछले कार्यकाल में उठाये गए मुद्दों के अलावा नए एवं जरूरी मामलों पर भी काम किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम चैंबर सदस्यों को शिकायतों के निवारण के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। पुराने शहर में भीड़भाड़ कम करने के लिए सरकार को नए वाणिज्यिक बाजार विकसित करने चाहिए। दुकानदारों के लीज संपत्तियों के मुद्दों को जल्द सुलझाया जाए। तवी रिवर फ्रंट, कृत्रिम झील आदि परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैंबर टीम जम्मू संभाग को एक पर्यटन केंद्र बनाने के लिए प्रयास करेगी। उन्होंने उन्हें तीसरी बार चैंबर कार्यकाल की जिम्मेदारी सौंपने के लिए सदस्यों का धन्यवाद किया। उन्होंने चैंबर को मजबूत, प्रभावी और दूसरों के लिए रोल मॉडल बनाने के लिए सभी योग्य सदस्यों के समर्थन और सहयोग का आग्रह किया।
उन्होंने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चुनाव अध्यक्ष शिव प्रताप गुप्ता, मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक पृथ्वी राज गुप्ता और चुनाव समिति के सदस्य मनमोहन सिंह, विजय गुप्ता और कुलभूषण गुप्ता का आभार व्यक्त किया। इस दौरान चैंबर पदाधिकारियों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता, सचिव राजेश गुप्ता और कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता मौजूद रहे।






नायब तहसीलदार की भर्ती में उर्दू की अनिवार्यता हटाए सरकार

चैंबर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने हाल ही में नायब तहसीलदार के रिक्त पदों को भरने के लिए जारी अधिसूचना में उर्दू भाषा को अनिवार्य करने को जम्मू के शिक्षित युवाओं के साथ भेदभावपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि जब सभी राजस्व रिकॉर्ड अंग्रेजी, उर्दू और हिंदी में डिजिटल हो गए हैं तो उर्दू को अनिवार्य क्यों किया गया है? उन्होंने सरकार से इस अधिसूचना को जल्द ठीक करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed