फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Industrial package for jammu and kashmir soon said piyush goyal

जेएंडके के लिए औद्योगिक पैकेज शीघ्र, घाटी में बड़ी मात्रा में आएगा निवेश: पीयूष गोयल

Sun, 19 Jan 2020 10:13 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 19 Jan 2020 10:13 PM IST
विज्ञापन
Industrial package for jammu and kashmir soon said piyush goyal
पीयूष गोयल (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

केंद्रीय रेलवे एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने जम्मू-कश्मीर को देश का आभूषण बताते हुए कहा कि केंद्र सराकर शीघ्र ही इस केंद्र शासित प्रदेश के लिए औद्योगिक पैकेज लाएगी और उम्मीद जताई कि इससे घाटी में बड़ी मात्रा में निवेश आएगा। उन्होंने यह घोषणा भी की कि कश्मीर को अगले साल दिसंबर तक बाकी देश के साथ रेल मार्ग से जोड़ दिया जाएगा। वह रविवार को प्रदेश दौरे के बाद दिल्ली लौटने से पहले स्थानीय हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने अखनूर के जियो पोता घाट पर बीस लाख की लागत से बने नाले और इंडोर स्टेडियम को जनता को समर्पित किया। 

विज्ञापन


गोयल ने इस बात को जोर देते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में विकास कार्यों में तेजा आई है विशेष रूप से 18 जून 2018 के बाद, जब पूर्ववर्ती राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा था। उन्होंने कहा, मैंने जमीन पर जो विकास कार्य देखा, उसकी मुझे बेहद खुशी है और मुझे भरोसा है कि आने वाले दिनों और महीनों में ये प्रक्रिया बिना रुके जारी रहेगी। हम जल्द ही एक औद्योगिक पैकेज लाएंगे और हमें उम्मीद है कि कश्मीर में भारी मात्रा में निवेश आएगा।
विज्ञापन


गोयल यहां अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को निरस्त करने के बाद जम्मू-कश्मीर को मिलने वाले संभावित लाभों से लोगों को अवगत कराने के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए एक विशेष कार्यक्रम के तहत यहां आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर देश का गहना
गोयल ने कहा, हम बचपन से सुनते आते थे कश्मीर धरती का स्वर्ग है, मुझे गर्व है कि यह अब शीघ्र ही अपनी पूर्व स्थिति में दिखाई देगा। जम्मू-कश्मीर देश का गहना है और मुझे इस पर गर्व है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed